पंचायत 3 में दुर्गेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एनएसडी में दुर्गेश ने खूब थिएटर किया और वहीं उनकी नौकरी लग गई। दुर्गेश ने आमिर खान की फिल्म 'पीके' में एक छोटे से रोल के लिए ऑडिशन दिया, लेकिन कम उम्र होने के कारण उनका चुनाव नहीं हुआ। वह ऑडिशन देख फिर इम्तियाज अली ने उन्हें 'हाइवे' के लिए चुन लिया और उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद वे कई फिल्मों और वेब सीरज में भी नजर आए। टीवीएफ की 'पंचायत' में पहले उन्हें फोटोग्राफर का रोल करना था, लेकिन वह किसी और के हाथ लग गया, तब उन्होंने 'भूषण' का छोटा सा रोल निभाया, लेकिन दूसरे सीजन में उन्हें विस्तारित रोल मिला, जो सीरीज की अहम कड़ी बन गया और अब तीसरा सीजन पूरा ही भूषण वर्सेज सचिव जी, प्रधान जी का ही है।