दुर्गा खोटे और विजू खोटे
- फोटो : एक्स
दुर्गा खोटे का व्यक्तिगत जीवन
दुर्गा खोटे काफी रसुकदार फिल्म से थी। दुर्गा खोटे के पोते-पोतियों में उनके पोते रवि, जो एक फिल्म निर्माता हैं। पोती अंजलि खोटे एक अभिनेत्री हैं और पोते देवेन खोटे, जो एक सफल निर्माता हैं और यूटीवी के सह-संस्थापकों में से एक हैं। दुर्गा खोटे के बहनोई, नंदू खोटे एक प्रसिद्ध मंच और मूक फिल्म अभिनेता थे। नंदू के दो बच्चे भी फिल्म उद्योग में अभिनेता बने। उनके बेटे और दुर्गा के भतीजे विजू खोटे, जिन्हें ‘शोले’ फिल्म में कालिया की भूमिका के लिए जाना जाता था। दुर्गा खोटे ने अपने सिनेमाई करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया था। 22 सितंबर 1991 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।