‘दुपट्टा किलर’ गोवा में देता था घटना को अंजाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘दुपट्टा किलर’ कहानी है, गोवा की गलियों में घूमते रहे एक ऐसे शिकारी की, जो प्यार और भरोसे के नकाब में मौत का सौदागर बन बैठा। महानंद नाइक उन खौफनाक वारदातों का प्रतीक बन गया, जिसमें 15 सालों मे 16 बेगुनाह औरतों की जिंदगियों को हमेशा के लिए खामोश कर दिया गया। देखने सुनने में स्मार्ट महानंद रिक्शा चलाता था। शिकार को बड़ी चालाकी से फंसाता, उन्हें मोहब्बत का झूठा सपना दिखाता, शादी के मीठे वादे करता, और फिर उन्हीं के दुपट्टे से उनकी सांसें छीन लेता।