फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: रणवीर सिंह की जिंदगी में 'दुआ' का कितना असर? अभिनेता ने पहली बार की अपनी बेटी के बारे में बात

Sat, 16 Nov 2024 02:12 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Singh: रणवीर सिंह हाल ही में एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपनी नवजात बेटी दुआ पादुकोण सिंह के पिता बनने पर अपनी खुशी फैंस के साथ साझा की।
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh
बॉलीवुड के क्यूट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर, 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी की। इस जोड़े ने कोंकणी और सिंधी दोनों परंपराओं का पालन करते हुए दो समारोह आयोजित किए। शादी के छह साल बाद इस कपल ने 8 सितंबर को अपने पहले बच्चे के रूप में एक बेटी का स्वागत किया। उन्होंने अपनी नन्हीं बच्ची का नाम दुआ रखा। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान रणवीर ने पिता बनने पर अपनी खुशी जाहिर की।
 
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh
रणवीर सिंह ने साझा की खुशी
रणवीर सिंह हाल ही में एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपनी नवजात बेटी दुआ पादुकोण सिंह के पिता बनने पर अपनी खुशी फैंस के साथ साझा की। अभिनेता ने कहा, 'मैं अभी असीम खुशी का अनुभव कर रहा हूं। यह जीवन एक यात्रा है और यह एक साझा अनुभव है और जब आपके साथ इस यात्रा को साझा करने के लिए कोई साथी हो तो इससे बढ़िया कुछ नहीं हो सकता।'
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
शादी के छह साल पूरे
14 नवंबर को इस कपल ने अपनी छठी शादी की सालगिरह मनाई। रणवीर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी दीपिका की कई अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'हर दिन पत्नी प्रशंसा दिवस होता है, लेकिन आज मुख्य दिन है। दीपिका पादुकोण आई लव यू।' दीपिका ने भी अपने पति को शादी की सालगिरह पर शुभकामनाएं देने के लिए एक रील फिर से साझा की।

4 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका की आने वाली फिल्म
कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह को कार में अपने साथ लिए हुए नजर आईं थीं, जब वे रणवीर के साथ छुट्टियां मनाने गई थीं। एयरपोर्ट पर उनके पहुंचने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। फिल्मों की बात करें तो दीपिका हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आई थीं और अब वह कल्कि 2 में भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@ranveersingh
रणवीर की आने वाली फिल्म
वहीं, बात करें रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों के बारे में तो अभिनेता अगली बार फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' में नजर आएंगे, जिसमें अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी हैं। अभिनेता के पास आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर' भी पाइपलाइन में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें