फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tere Ishk Mein: कृति सेनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए शुरू कीं तैयारियां, फिल्म में धनुष के साथ करेंगी रोमांस

Sat, 09 Nov 2024 07:54 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आनंद एल राय द्वारा निर्देशित 'तेरे इश्क में' फिल्म के लिए कृति सेनन बेहद उत्साहित हैं। तेरे इश्क में वह धनुष के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी। इस नई जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए प्रशंसक भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
1 of 5
धनुष-कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम: @dhanushkraja, @kritisanon
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों 'दो पत्ती' में अपनी अदाकारी के लिए मिल रही सराहना का लुत्फ उठा रही हैं। इस थ्रिलर फिल्म में कृति अभिनेत्री काजोल के साथ नजर आई हैं। वहीं, अब बीच अब कृति को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जो उनकी नई फिल्म से जुड़ी हुई है। दरअसल, कृति सेनन साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ फिल्म 'तेरे इश्क में' नजर आएंगी। अब इस फिल्म को लेकर दिलचस्प अपडेट सामने आया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति ने फिल्म पर शुरू किया काम
आनंद एल राय द्वारा निर्देशित 'तेरे इश्क में' फिल्म के लिए कृति सेनन बेहद उत्साहित हैं। तेरे इश्क में वह धनुष के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी। इस नई जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए प्रशंसक भी उत्साहित हैं। वहीं, अब खबर आई है कि कृति सेनन ने इस फिल्म के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम @ kritisanon
किरदार पर गौर फरमा रहीं कृति
फिल्म का निर्माण अक्तूबर 2024 में शुरू होना था और 2025 में इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना थी, इसलिए 'तेरे इश्क में' का  बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। हिमांशु शर्मा और नीरज यादव द्वारा लिखित इस फिल्म का निर्माण कलर येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जा रहा है। अब कृति अपनी किरदार के लिए खास तैयारियों में जुटी हुई हैं।

4 of 5
आनंद एल राय - फोटो : इंस्टाग्राम @aanandlrai
'रांझणा' के बाद फिर साथ काम कर रहे अभिनेता-निर्देशक
2013 में 'रांझणा' की सफलता के बाद निर्देशक आनंद एल राय और अभिनेता धनुष एक बार फिर 'तेरे इश्क में' नाम की एक और रोमांटिक फिल्म के लिए साथ आए हैं। एक साल पहले एक विशेष वीडियो के साथ इसकी घोषणा की गई थी। कृति सेनन और धनुष दोनों पहले भी निर्देशक आनंद एल राय के साथ अलग-अलग फिल्मों में काम कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म एआर रहमान की म्यूजिकल होगी, जिसके बोल इरशाद कामिल द्वारा लिखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अगले साल रिलीज होगी फिल्म
कृति सेनन ने कुछ महीने पहले आनंद एल राय से कहानी सुनी थी और इस एक्शन लव स्टोरी की दुनिया में उतरने में दिलचस्पी दिखाई है। कहानी के अलावा, अभिनेत्री को अपने किरदार का आर्क और कहानी में उसके बदलने का तरीका भी पसंद आया है। यह फिल्म फिल्म 2025 में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें