फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Do Deewane Seher Mein Collection: क्या दर्शकों पर चढ़ा 'दो दीवाने सहर में' का सुरूर? जानें दूसरे दिन की कमाई

Sat, 21 Feb 2026 09:29 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Do Deewane Seher Mein Box Office Collection: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'दो दीवाने सहर में' की बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धीमी शुरुआत रही। दूसरे दिन भी इसने कुछ खास नहीं किया है। 
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की अदाकारी वाली फिल्म 'दो दीवाने सहर में' की रिलीज का आज दूसरा दिन है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन सामने आने लगा है। आइए जानते हैं फिल्म ने शनिवार को कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन

2 of 5
दो दीवाने सहर में - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन
'दो दीवाने सहर में' ने दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 1.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन का कलेक्शन देखकर लगता है कि बॉक्स ऑफिस पर इसे वीकएंड का फायदा नहीं मिला है। पहले दिन फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये से खाता खोला था। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन 2.33 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

3 of 5
दो दीवाने सहर में - फोटो : एक्स
बॉक्स ऑफिस पर हुई टक्कर
फिल्म 'दो दीवाने सहर में' बॉक्स ऑफिस पर तापसी पन्नू की अदाकारी वाली फिल्म 'अस्सी' से टकराई है। इस फिल्म ने दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 1.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसका टोटल कलेक्शन 2.13 करोड़ रुपये है। आज के कलेक्शन के मामले में जहां 'अस्सी' आगे निकल गई है, वहीं कुल कलेक्शन के मामले में 'दो दीवाने सहर में' ने बाजी मारी है।

Do Deewane Seher Mein Movie Review: अच्छा विषय पर कमजोर पेशकश; सिद्धांत-मृणाल की मेहनत पर लेखक ने फेरा पानी
 

4 of 5
दो दीवाने सहर में ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
क्या है फिल्म की कहानी?
'दो दीवाने सहर में' की कहानी मुंबई में रहने वाले दो युवाओं रोशनी और शशांक पर आधारित है। दोनों समझदार हैं, लेकिन अपनी कमियों के कारण असुरक्षाओं से जूझ रहे हैं। दोनों धीरे-धीरे एक-दूसरे को समझते हैं और उनके बीच बॉन्ड बनता है। यह फिल्म पुरानी रोमांटिक कहानियों की तरह बड़े-बड़े सपनों पर नहीं, बल्कि आज के युवाओं के छोटे-छोटे डर और कमजोरियों को दिखाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दो दीवाने सहर में - फोटो : इंस्टाग्राम@mrunalthakur
कौन हैं फिल्म के निर्देशक?
रवि उदयवार के निर्देशन में बनी फिल्म की कहानी अभिरुचि चंद ने लिखी है। इसे संजय लीला भंसाली और प्रेरणा सिंह ने प्रोड्यूस किया है। इसमें मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी के अलावा इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, संदीपा धर और दीपराज राणा हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें