फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Dahiya: कोविड लॉकडाउन में एक्टर विवेक दहिया को लग गई थी शराब की लत, बोले- बुरी तरह बिगड़ गई सेहत तो...

Sun, 25 May 2025 10:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Divyanka Tripathi Husband Vivek Dahiya: अभिनेता विवेक दहिया ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कोविड लॉकडाउन के दौरान वे शराब की लत का शिकार हो गए थे। उनकी सेहत पर इसके बहुत नकारात्मक असर हुए।
विज्ञापन
1 of 5
विवेक दहिया - फोटो : इंस्टाग्राम
कोविड लॉकडाउन का समय सभी के लिए अलग-अलग अनुभवों से भरा रहा। इसी वक्त में लोगों ने बड़े-बड़े सबक भी लिए। अभिनेता विवेक दहिया ने भी एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस दौरान वे शराब की लत के शिकार हो गए थे। वे इस कदर शराब पीने लगे थे कि उनकी सेहत बिगड़ने लगी। वे हर रोज शराब का सेवन करते थे। हाल ही में खुद विवेक ने यह खुलासा किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया - फोटो : इंस्टाग्राम @divyankatripathidahiya
रोज गिलास लेकर बैठने लगे थे विवेक
विवेक दहिया ने कोविड लॉकडाउन के दौरान शराब की लत के बारे में बात करते हुए कहा इसकी शुरुआत शराब की बोतलों का कलेक्शन देख हुई। एक्टर ने कहा,  ' मैं हर रात एक गिलास लेकर बैठता था और कंटेंट देखता था। यह मेरी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गया'। विवेक ने शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में यह खुलासा किया। उन्होंने आगे कहा कि इस आदत ने उनकी नींद और फिटनेस रूटीन बिगाड़ कर रख दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया - फोटो : इंस्टाग्राम @divyankatripathidahiya
सेहत पर पड़ने लगा था बुरा असर
विवेक दहिया के मुताबिक शराब की लत के कारण उनकी सेहत पर इतना बुरा असर होने लगा कि इस लत से छुटकारा पाने के लिए उन्हें थेरेपी लेनी पड़ी। वे अब काफी मजबूत और अनुशासित महसूस करते हैं। विवेक दहिया चर्चित अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी के पति हैं। विवेक ने आगे कहा कि वे कभी बहुत ज्यादा शराब पीने वालों में शामिल नहीं थे। कभी-कभी पार्टियों में ही लेते थे। वे कभी ऐसे नहीं रहे कि सोचे, 'दुनिया में बहुत दुख है, चलो दारू पीते हैं।' 

4 of 5
विवेक दहिया - फोटो : इंस्टाग्राम
इस तरह किया शराब का कलेक्शन
विवेक ने आगे कहा कि उनके पिता ने एक बार उनसे कहा था कि जब भी उनके पास अपना घर होगा, तो उन्हें घर पर एक बार जरूर रखना चाहिए। अभिनेता ने कहा, 'उनका मतलब था कि मैं यात्राएं बहुत करता हूं , इसलिए ड्रिंक्स का कलेक्शन रखूं। मैंने ऐसा करना शुरू कर दिया। मैं और दिव्यांका काफी शौकीन यात्री हैं। हम  लिमिटिड एडिशन की बोतल कलेक्ट करते रहते हैं। ऐसा करते-करते बार अच्छा बन गया, लेकिन हम कभी इसमें इंगेज नहीं रहे'।

Mission Impossible 8: वीकएंड पर 'मिशन इंपॉसिबल 8' ने की जबरदस्त कमाई, जानें टॉम क्रूज की फिल्म का कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवेक दहिया - फोटो : इंस्टाग्राम
इस चिंता में की शुरुआत और फिर लग गई लत
एक्टर ने आगे कहा कि जब कोविड लॉकडाउन लगा तो उन्हें चिंता होने लगी कि अगर उन्हें कुछ हो गया तो उनके शराब के कलेक्शन का क्या होगा। इसी चिंता के कारण वे शराब पीने लगे और फिर लत लग गई। जब सेहत बिगड़ने लगी तो समय रहते आदत छुड़ाई। इस लत से पीछा छुड़ाने के लिए उन्होंने कुछ थेरेपी सेशन में भाग लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें