Divya Dutta: अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की प्रशंसा करते हुए दोनों के बीच की समानता बताई। दिव्या ने शाहरुख खान के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी साझा किया।
हाल ही में अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की जमकर प्रशंसा की। एक बातचीत में अभिनेत्री ने बताया कि इन दोनों में एक अनोखा गुण है, जिसकी वजह दोनों दिग्गज उनके दिल में खास जगह रखते हैं। इस दौरान उन्होंने शाहरुख के साथ अपनी पहली मुलाकात को भी याद किया।
विज्ञापन
2 of 5
दिव्या दत्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख से पहली मुलाकात को किया याद
अभिनेत्री ने शाहरुख खान के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया और बताया कि पहली बार जब उन्होंने किंग खान को देखा था तो वह स्टारस्ट्रक हो गई थीं। डिजिटल कमेंट्री से बातचीत में अभिनेत्री ने कहा कि एक निर्देशक के कार्यालय की यात्रा के दौरान वह पहली बार शाहरुख खान से मिलीं। दिव्या ने कहा कि उन्हें यह जानकर हैरानी हुई की शाहरुख उनका नाम पहले से ही जानते थे। Shahid Kapoor: ‘कबीर सिंह’ जैसे लड़के शाहिद को नहीं पसंद, कहा- असल जिंदगी में भी हैं ऐसे किरदार
विज्ञापन
3 of 5
दिव्या दत्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम @divyadutta25
शाहरुख ने की दिव्या की मदद
अभिनेत्री ने बताया कि उस समय शाहरुख ने उनसे ज्यादा बातचीत नहीं की थी। हालांकि, शाहरुख ने 'दिल से' की शूटिंग के दौरान फिल्म निर्माता मणिरत्नम से जुड़ने में उनकी मदद की और अपनी दयालुता दिखाई। अभिनेत्री ने शाहरुख को अपने पसंदीदा अभिनेताओं में से एक बताया।
4 of 5
दिव्या दत्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम @divyadutta25
शाहरुख और अमिताभ में बताई ये समानता
अभिनेत्री ने शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के बीच तुलना भी की और दोनों के बीच समानता के बारे में भी बताया। दिव्या ने कहा कि दोनों में गहरी संवेदनशीलता और लोगों को गौर से देखने की आदत है। दिव्या के अनुसार, उनकी समझदारी और सबक सिखाने की इच्छा उन्हें असाधारण व्यक्ति बनाती है। उन्होंने कहा, "ये सभी महान लोग हैं जिन्होंने अपने सबक सीखे हैं और दूसरों को सीखने के लिए आगे बढ़ाया है,"