फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dimple Kapadia: ऋषि कपूर से लेकर आमिर खान तक इन एक्टर्स के साथ डिंपल कपाड़िया ने कीं फिल्में, देखें लिस्ट

Sun, 08 Jun 2025 03:01 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dimple Kapadia Movies: डिंपल कपाड़िया फिल्मी दुनिया की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने सिने करियर के दौरान कई शानदार फिल्में कीं हैं। देखें उनकी फिल्मों की लिस्ट।
विज्ञापन
1 of 9
आमिर खान, डिंपल कपाड़िया और ऋषि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने मात्र 16 की उम्र में ही बड़े पर्दे पर एक खास पहचान बना ली थी। लगभग पांच दशकों से अभिनेत्री सिनेमा इंडस्ट्री में छाई हुईं हैं। आज अभिनेत्री के 68वें जन्मदिन पर जानेंगे उनकी फिल्मों के बारे में।

विज्ञापन

2 of 9
बॉबी - फोटो : एक्स

बॉबी
साल 1973 में राज कपूर के निर्देशन में 'बॉबी' फिल्म आई। इसी फिल्म से डिंपल कपाड़िया ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें अभिनेता ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

विज्ञापन

3 of 9
सागर फिल्म का दृश्य - फोटो : यूट्यूब

सागर
लगभग 11 सालों के अंतराल के बाद साल 1985 मेंं अभिनेत्री ने 'सागर' फिल्म से बड़े पर्दे पर शानदार वापसी की थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर और कमल हासन मुख्य भूमिका में थे। यह एक रोमांटिक फिल्म थी, जो दर्शकों द्वारा बेहद पसंद की गई थी।

4 of 9
डिंपल कपाड़िया-ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

रुदाली
साल 1993 में आई इस फिल्म में अभिनेत्री ने शानदार भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। डिंपल कपाड़िया ने फिल्म में एक दुखी महिला का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था। फिल्म में डिंपल कपाड़िया के अलावा राखी गुलजार और राज बब्बर अहम भूमिका थे।

विज्ञापन

5 of 9
डिंपल कपाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम @dimplekapadia_dk

लेकिन
विनोद खन्ना और अमजद खान जैसे कलाकारों से सजी फिल्म 'लेकिन' साल 1990 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया एक 'रेवा' नाम की आत्मा रहती हैं, जो बंगले में भटकती रहती हैं।

विज्ञापन

6 of 9
डिंपल कपाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम @dimplekapadia_dk

क्रांतिवीर
अभिनेत्री की खास फिल्मों में 'क्रांतिवीर' का नाम आता है। इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया के अलावा नाना पाटेकर, अतुल अग्निहोत्री जैसे कलाकार मौजूद थे। मेहुल कुमार के निर्देशन में साल 1994 में यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म रिलीज हुई थी।

यह खबर भी पढ़ें: Dimple Kapadia: ‘बॉबी’ जैसी सुपरहिट के बाद 11 सालों की गुमनामी, फिर वापसी; डिंपल की सुंदरता के कायल थे ये हीरो
विज्ञापन

7 of 9
डिंपल कपाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम @dimplekapadia_dk

दिल चाहता है
फरहान अख्तर के निर्देशन में साल 2001 में एक फिल्म रिलीज हुई 'दिल चाहता है'। इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया के अलावा आमिर खान, अक्षय खन्ना, सैफ अली खान, प्रीति जिंटा, सोनाली कुलकर्णी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म भी अभिनेत्री की शानदार फिल्मों में शामिल है।

8 of 9
डिंपल कपाड़िया और सनी देओल - फोटो : एक्स

अर्जुन
डिंपल कपाड़िया और सनी देओल के अफेयर्स की खूब चर्चा हुई थी। दोनों कलाकारों ने साथ में 'अर्जुन' फिल्म में काम किया था। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें परेश रावल और अनुपम खेर भी मुख्य भूमिका में थे।

विज्ञापन

9 of 9
डिंपल कपाड़िया और जैकी श्रॉफ - फोटो : एक्स

राम लखन
सुभाष घई के निर्देशन में बनी फिल्म 'राम लखन' साल 1989 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया के अलावा राखी गुलजार, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब सरहाना मिली थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें