पंजाब के रणबीर कपूर कहे जाने वाले सिंगर-एक्टर दलजीत दोसांझ के लिए फिल्म 'सूरमा' की रिलीज के बाद अब एक और अच्छी खबर आई है। इसके बारे में खुद दिलजीत ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लोगों को बताया है। दरअसल खबर यह है कि दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में उनका वैक्स स्टेच्यू लगने वाला है।
विज्ञापन
2 of 5
diljit
दिलजीत ने अपने ट्वीट में पगड़ी और चश्मा लगा हुआ कैरीकेचर भी पोस्ट किया है। बता दें कि इससे पहले इस म्यूजियम में वैक्स स्टेच्यू विराट कोहली, सलमान खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर जैसे कई स्लेब्स के स्टेच्यू लगाए गए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
soorma
फिल्म 'सूरमा' की बात की जाए तो इस शुक्रवार रिलीज हुई इस फिल्म को भारत में 1100 और बाहर 335 स्क्रीन के साथ 1435 से ज्यादा स्क्रीन्स पर वर्ल्ड वाइड रिलीज की गई है। बता दें कि यह फिल्म हॉकी के महान प्लेयर संदीप सिंह की बायोपिक पर आधारित है। दिलजीत दोसांझ को स्क्रीन पर देखकर लगता है कि वो दिलजीत नहीं बल्कि संदीप सिंह हैं। संदीप सिंह की प्रेमिका के किरदार में तापसी का काम भी लाजवाब है। दोनों एक्टर्स की केमेस्ट्री भी अच्छी है। दोनों एक्ट्रेस के बीच के प्यार को भी बड़े ही अच्छे तरीके से शाद अली ने दर्शाया है।
4 of 5
Soorma and Sanju
दिलजीत दोसांझ ने संदीप सिंह के किरदार को बखूबी निभाया है। सच कहा जाए तो दिलजीत ने संदीप सिंह के किरदार में अपनी मासूमियत और फेस एक्स्प्रेशन से जान डाल दी है। जिसकी वजह से फिल्म में वास्तविकता झलकती है। फिल्म के लिए दिलजीत दोसांझ ने काफी मेहनत कड़ी की है। इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि एथलीट जैसी बॉडी बनाने के लिए उन्होंने खाना तक छोड़ दिया था, जबकि उन्हें पंजाबी खाना बहुत पसंद है।
फिल्म की कहानी शुरू से अंत तक आपको बांधने का दम रखती है। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी अच्छी है और कहानी सुनाने का ढंग कमाल का है। कुछ वाकये आपको सोचने पर विवश करते हैं तो कहीं-कहीं आप इमोशनल भी खुद को पाते हैं। सूरमा एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों की एक खास क्लास के लिए है, जिन्हें रियलिटी को स्क्रीन पर देखना पंसद है।