फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diljit Dosanjh: कॉन्सर्ट के टिकट घोटाले की दिलजीत ने नहीं ली जिम्मेदारी, अब सोशल मीडिया पर भड़के लोग

Mon, 04 Nov 2024 10:40 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Diljit Dosanjh concert: एक तरफ तो सोशल मीडिया पर लोगों ने दिलजीत के इस व्यवहार की खूब सराहना की है। वही, दूसरी ओर कुछ लोगों ने सिंगर की आलोचना भी की है और बताया कि इससे लोगों का बहुत सारा पैसा डूबा है।
विज्ञापन
1 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
दिलजीत दोसांझ अपने ‘दिल-लुमिनाती टूर 2024’ के भारत दौरे पर हैं। हाल ही में दिल्ली में अपनी प्रस्तुति देने के बाद अब वह जयपुर पहुंच चुके हैं। रविवार को उन्होंने ‘पिंक सिटी’ में प्रदर्शन किया। गायक और अभिनेता के जयपुर पहुंचने पर उनका राजसी और भव्य स्वागत हुआ। अब हाल ही में, दिलजीत ने टिकटों के हो रहे घोटाले पर प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि इसके लिए वह जिम्मेदार नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टिकट घोटाले को लेकर दिलजीत ने की बात
गायक दिलजीत दोसांझ ने अपने प्रशंसकों से टिकटों को घोटाले के बारे में बात की, जो उनके कॉन्सर्ट के लिए टिकट बुक करते समय धोखाधड़ी का शिकार हुए थे। रविवार (3 नवंबर) को जयपुर में अपने दिल-लुमिनाती टूर कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने इस मुद्दे पर बात की और खेद व्यक्त किया। अभिनेता-गायक ने कहा कि वह और उनकी टीम इस घोटाले के लिए जिम्मेदार नहीं है और उन्होंने अपने प्रशंसकों से ऑनलाइन टिकट बुक करते समय सावधानी बरतने का आग्रह किया।
विज्ञापन

3 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
पुलिस ने जारी की थी चेतावनी
बता दें कि जयपुर कॉन्सर्ट से पहले राजस्थान पुलिस ने नकली टिकटों की बिक्री के संबंध में चेतावनी जारी की थी।  सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया था, " अलर्ट!! नकली टिकटों से सावधान रहें! दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में प्रवेश के लिए केवल वैध टिकट ही मान्य होंगे। केवल जोमैटो लाइव और स्कोप एंटरटेनमेंट के बेचे गए टिकट ही वैध हैं, बाकी सभी अमान्य हैं।"

4 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर भड़के लोग
एक तरफ तो सोशल मीडिया पर लोगों ने दिलजीत के इस व्यवहार की खूब सराहना की है। वही, दूसरी ओर कुछ लोगों ने सिंगर की आलोचना भी की है। एक यूजर ने लिखा, 'सही है आप क्यों जिम्मेदारी लेंगे, पैसे तो आम लोगों के डूबते हैं।' दूसरे यूजर ने कहा, 'इनके कॉन्सर्ट में इतने घोटाले हो रहे हैं और यह जिम्मेदारी भी नहीं ले रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
दिल्ली में किया था कॉन्सर्ट
दिलजीत ने 26 अक्तूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक प्रदर्शन के साथ अपने दिल-लुमिनाती इंडिया टूर की शुरुआत की। जहां भारी भीड़ जुटी, वहीं कुछ लोग दिल्ली में कार्यक्रम स्थल पर धोखाधड़ी के कारण निराश हो गए और अन्य लोग अपने टिकट नकली होने के कारण प्रवेश करने में असमर्थ रहे।

Bhool Bhulaiyaa 3: शो हाउसफुल होने पर गदगद हो उठे कार्तिक आर्यन, गेयटी गैलेक्सी पहुंच प्रशंसकों को दिया तोहफा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें