2023 में कोचेला स्टेज से लेकर दुनिया भर के कई शहरों में अपने दिल-लुमिनाटी टूर तक, दिलजीत दोसांझ ने स्टेज पर गर्व से एक लाइन दोहराई है- 'पंजाबी आ गए ओए।' दिलजीत दोसांझ शायद ही कोई पहला पंजाबी कलाकार है, जिसने वैश्विक स्तर पर धूम मचाई हो, लेकिन वह निश्चित रूप से पहले ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने कम समय में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई और अपने करोड़ों फैंस भी बनाए। आज गायक से अभिनेता बने दिलजीत दोसांझ का 41वां जन्मदिन है। चलिए इस खास मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...