दिलजीद दोसांझ का जयपुर में स्वागत
- फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
राजकुमारी दीया कुमारी ने किया सत्कार
बग्गी में सवार होकर पहुंचे दिलजीत का स्वागत राजकुमारी दीया कुमारी ने किया। इस दौरान वह राजसी ठाठ का आनंद उठाते हुए नजर आएं। उन्होंने सभी का सत्कार स्वीकार किया। अपने भव्य स्वागत की झलकियां साझा करते हुए पंजाबी गायक ने सोशल मीडिया पर लिखा, “खूबसूरत गुलाबी शहर जयपुर, राजस्थान। यह खूबसूरत अनुभव था। धन्यवाद!” अपने जयपुर दौरे के दौरान उन्होंने वहां के सांस्कृतिक धरोहरों का भी आनंद उठाया।