फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: वीक डे पर भी कम नहीं हुआ 'धुरंधर' का भौकाल, जानें 'तेरे इश्क में' की भी कमाई

Tue, 09 Dec 2025 08:30 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar Vs Tere Ishk Mein Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस समय दो फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। एक है रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म धुरंधर और दूसरी है धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
रणवीर सिंह की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा माहौल बनाया है कि वीकेंड के बाद भी इसका असर कम होने का नाम नहीं ले रहा। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन से रफ्तार पकड़ ली थी और अब वीक डेज में भी इसके कलेक्शन दर्शाता है कि दर्शक इसे लेकर कितने उत्साहित हैं। दूसरी तरफ ‘तेरे इश्क में’ भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है और बड़ी फिल्म के बीच भी अपनी कमाई का स्थिर ग्राफ बनाए रखने में कामयाब रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
धुरंधर - फोटो : सोशल मीडिया
धुरंधर
रणवीर सिंह लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर लौटे और उनकी यह वापसी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म ने पहले दिन प्रभावशाली शुरुआत की और फिर दूसरे दिन कलेक्शन में साफ बढ़ोतरी देखी गई। तीसरे दिन रविवार को तो फिल्म की कमाई ने कई रिकॉर्ड्स को चुनौती दी। सोमवार को थोड़ी गिरावट जरूर दिखी, लेकिन कुल मिलाकर चार दिनों में ‘धुरंधर’ की कमाई 120 करोड़ का आंकड़ा चूम चुकी है।

यह खबर भी पढ़ें: Mohit Chauhan: गाना गाते-गाते अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़े सिंगर मोहित चौहान, मदद को भागे लोग; वायरल हुआ वीडियो

 
विज्ञापन

3 of 5
धुरंधर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 
फिल्म की अब तक की कमाई पर नजर डाले तो फिल्म ने पहले दिन 28 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे और तीसरे दिन फिल्म ने फिल्म ने 32 और 43 करोड़ का कलेक्शन किया। अब चौथे दिन यानी सोमवार को भी फिल्म ने करीब 23 करोड़ कमा लिए हैं जिसके बाद अब फिल्म का कलेक्शन 126.24 करोड़ पहुंच गया है। 
 

4 of 5
'तेरे इश्क में' धनुष - फोटो : सोशल मीडिया
तेरे इश्क में
‘धुरंधर’ की रिलीज का सीधे तौर पर प्रभाव तो पड़ा, लेकिन ‘तेरे इश्क में’ ने हार नहीं मानी। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में अच्छा प्रदर्शन किया था और दूसरे सप्ताह में भी कलेक्शन में स्थिरता दिखी। शनिवार और रविवार को दर्शकों की भीड़ एक बार फिर बढ़ती दिखाई दी, जिसकी वजह से दसवें दिन कमाई में बढ़ोतरी दर्ज हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेरे इश्क में - फोटो : एक्स
11वें दिन का कलेक्शन 
अब फिल्म की सोमवार को कमाई देखी जाए तो इसने लगभग 2.5 करोड़ और अपने कलेक्शन में जोड़ लिए हैं। अब फिल्म की कुल कमाई देखें को इसने बॉक्स ऑफिस पर 102.54 करोड़ कमा लिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें