फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: सोमवार को 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गर्दा, जानें 'केकेपीके 2' और ‘अखंडा 2’ का क्या रहा हाल?

Tue, 16 Dec 2025 07:56 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar Box Office Collection: मंडे टेस्ट में 'धुरंधर' न सिर्फ पास हुई है बल्कि अव्वल अंकों से फिल्म ने अपना नाम एक बार फिर दर्ज कर लिया है। कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' और बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल, चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’, ‘किस किसको प्यार करूं 2’, ‘अखंडा 2’ अपना दमखम दिखाने में लगी हैं। इसके अलावा ‘तेरे इश्क में’ और ‘शोले द फाइनल कट’ भी थिएटर में मौजूद है। एक तरफ ‘धुरंधर’ की कमाई लगातार बढ़ रही है, वहीं थिएटर में मौजूद बाकी फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट दर्ज हुई है। जानिए, इन सभी फिल्मों ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

2 of 6
धुरंधर - फोटो : सोशल मीडिया
‘धुरंधर’ के लिए बेहतरीन रहा दूसरा सोमवार
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने सोमवार को 31.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इससे पहले रविवार को इसकी कमाई 58 और शनिवार को 53 करोड़ रुपये थी। इस फिल्म ने अब तक कुल 396.40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

एक नजर फिल्म के कलेक्शन पर-
5 दिसंबर (ओपनिंग डे) 28 करोड़ रुपये
6 दिसंबर 32 करोड़ रुपये
7 दिसंबर  43 करोड़ रुपये
8 दिसंबर  23.25 करोड़ रुपये
9 दिसंबर  27 करोड़ रुपये
10 दिसंबर 27 करोड़ रुपये
11 दिसंबर  27 करोड़ रुपये
12 दिसंबर  32.5 करोड़ रुपये
13 दिसंबर 53 करोड़ रुपये
14 दिसंबर 58 करोड़ रुपये
15 दिसंबर 29 करोड़ रुपये
विज्ञापन

3 of 6
धुरंधर - फोटो : एक्स
दूसरे सोमवार को ‘धुरंधर’ का सबसे ज्यादा कलेक्शन
दूसरे सोमवार को कलेक्शन के मामले में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने नया रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म ने इस मामले में अब तक रिलीज हुईं फिल्मों में सभी को पछाड़ दिया है, जिन्होंने रिलीज के 11वें दिन इतनी कमाई की है। फिल्म अब 400 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। इससे पहले पुष्पा 2 ने अपने दूसरे सोमवार को 20.50 करोड़ का कलेक्शन किया था वहीं 'स्त्री 2' ने 20.20 करोड़ और 'छावा' ने 19.10 करोड़ का कलेक्शन किया है।

'DHURANDHAR': THE VICTORY MARCH CONTINUES – AHEAD OF 'PUSHPA 2', 'STREE 2', 'CHHAAVA' ON *SECOND MONDAY*... #Dhurandhar is on a record-smashing rampage, rewriting the boxoffice rulebook.

The film has posted phenomenal numbers on its *second Monday* [Day 11] – a day that… pic.twitter.com/MEUS1QdXmy
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 16, 2025

Majestic by scale and historic by impact! 🔥💥

Book your tickets.
🔗 - https://t.co/cXj3M5DFbc#Dhurandhar Dominating Cinemas Worldwide.@RanveerOfficial #AkshayeKhanna @duttsanjay @ActorMadhavan @rampalarjun #SaraArjun @bolbedibol @AdityaDharFilms #JyotiDeshpande… pic.twitter.com/kHbog2r49t
— Jio Studios (@jiostudios) December 16, 2025

4 of 6
'किस किसको प्यार करूं 2' - फोटो : सोशल मीडिया

'किस किसको प्यार करूं 2' की क्या रही कमाई?
फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' ने ओपनिंग डे पर 1.85 करोड़ रुपये कमाए थे। 'धुरंधर' के आगे कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म का जादू दर्शकों पर नहीं चल सका है।  फिल्म अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को लाखों में सिमट चुकी है। जी हां, फिल्म ने चौथे दिन सिर्फ 90 लाख का बिजनेस किया। कुल मिलाकर अब तक फिल्म ने 8.15 करोड़ का कलेक्शन किया है।

यह खबर भी पढ़ें: Akhanda 2 Box Office: वीकएंड पर शानदार कमाई के बाद 'अखंडा 2' ने किस तरफ ली करवट? जानिए चौथे दिन का कलेक्शन

विज्ञापन

5 of 6
अखंडा 2 - फोटो : एक्स

‘अखंडा 2’ ने कितना किया कलेक्शन?
सैकनिल्क के अनुसार साउथ फिल्म ‘अखंडा 2’ ने  ओपनिंग डे पर 22.5 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद वीकेंड पर भी फिल्म ने अच्छा खासा परफॉर्म किया। अब फिल्म की सोमवार की कमाई काआंकड़ा भी सामने आ चुका है। फिल्म ने सोमवार को 5.4 करोड़ जोड़ लिए हैं। अब फिल्म की कुल कमाई 66.5 करोड़ हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तेरे इश्क में - फोटो : सोशल मीडिया

‘शोले द फाइनल कट’ और ‘तेरे इश्क में’ क्या रहा हाल?
इन दिनों सिनेमाघरों में धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ भी मौजूद है। इस फिल्म ने अपने तीसरे सोमवार को भी करीब 50 लाख का कलेक्शन कर लिया, जिससे अब फिल्म की कुल कमाई  113.85 पहुंच चुकी है। इसके अलावा ‘शोले द फाइनल कट’ भी हाल ही में रिलीज हुई। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है,  सोमवार को ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 15 लाख रुपये कमा पाई।  फिल्म का कुल कलेक्शन अब 1.5 करोड़ पहुंच गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें