Box Office Collection Report: 'धुरंधर' और 'अवतार: फायर एंड ऐश' बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखा रही हैं। दोनों फिल्मों को दर्शक प्यार दे रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं बाकी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में चल रही हैं। इसमें बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्में शामिल हैं। बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है, वहीं हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' की वीकएंड पर कमाई घटने लगी है। 'किस किसको प्यार करूं 2' का कलेक्शन भी घटा है।
विज्ञापन
2 of 5
धुरंधर
- फोटो : एक्स
धुरंधर
रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर' ने रिलीज के 19वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई है। तीसरे मंगलवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 17.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ओपनिंग डे पर 28 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 589.50 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश'
- फोटो : X
अवतार: फायर एंड ऐश
हॉलीवुड की फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' का जलवा वीकएंड के बाद घटने लगा है। पांचवें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 19 करोड़ रुपये से खाता खोला था और इसका टोटल कलेक्शन 85.6 करोड़ रुपये हो गया है।
अखंडा 2
साउथ के स्टार नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म 'अखंडा 2' ने तेरहवें दिन भी ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है। दूसरे मंगलवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 86.5 करोड़ रुपये हो गया है।
किस किसको प्यार करूं 2
कॉमेडियन कपिल शर्मा की अदाकारी वाली फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' की कमाई बहुत घट गई है। बारहवें दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 19 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 12.09 करोड़ रुपये हो गया है। पहले रविवार को इसने सबसे ज्यादा 2.90 करोड़ रुपये कमाए थे।