फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanashree Verma: क्या तलाक के बाद धनश्री वर्मा को है प्यार की तलाश? कहा- अगर नसीब में अच्छा लिखा है तो...

Tue, 03 Jun 2025 11:49 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhanashree Verma Searching Love: कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात का इशारा दिया है कि वह युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद प्यार ढूंढ रही हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
 
विज्ञापन
1 of 5
धनश्री वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanashree9
हाल ही में कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का तलाक हुआ है। तलाक के बाद युजवेंद्र चहल अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं, साथ ही अफवाहें हैं कि वह आरजे महवश को डेट कर रहे हैं। धनश्री वर्मा भी अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। हालांकि वह अब प्यार की तलाश कर रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में धनश्री ने इस बात का खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
युजवेंद्र चहल, धनश्री वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
प्यार करने के लिए तैयार हैं धनश्री वर्मा
द टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में धनश्री वर्मा ने अपने करियर और प्यार के बारे में बताया है। धनश्री वर्मा से पूछा गया कि क्या वह दोबारा प्यार करने के लिए तैयार हैं या अपने करियर पर फोकस करने के बारे में सोच रही हैं? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि तलाक के बाद एक बार फिर प्यार करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

3 of 5
धनश्री वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanashree9
धनश्री वर्मा देती हैं लक्ष्य पर ध्यान
बातचीत में धनश्री वर्मा ने कहा 'मैं हमेशा से अपने लक्ष्य पर ध्यान देती हूं। चाहे डेंटिस्ट के तौर पर मेरा काम हो या फिर अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मेरी चीजें हों। जब मैंने डांसिंग में अपना करियर बदला था, अपनी अकादमी खोली, कोरियोग्राफ करना शुरू किया, वायरल वीडियो बनाई, तब भी मेरा नजरिया इसी तरह का था। मुझे लगता था कि मेरी क्लास बेस्ट होनी चाहिए। ये तभी हो सकता था जब मैं ध्यान से काम करूं।'

यह खबर भी पढ़ेंDhanashree Verma: तलाक के बाद पूरी तरह से बदल गई धनश्री की जिंदगी, बोलीं- ‘ट्रोलिंग से नहीं पड़ता फर्क’

4 of 5
धनश्री वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanashree9
प्लान करके नहीं कर सकती प्यार
धनश्री ने आगे कहा 'फिर से प्यार करने की बात करें तो आप इन चीजों को प्लान नहीं कर सकते। आप पहले से यह तय नहीं कर सकते कि मैं आज से एक साल बाद प्यार में पड़ूंगी। प्यार एक बहुत अलग चीज है। मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी ये है कि मैं अपनी जिंदगी में आगे क्या करना चाहती हूं। फिलहाल मैं अपने काम पर ध्यान दे रही हूं। मैं खुद को बेहतरीन तरीके से प्रेजेंट करने पर ध्यान दे रही हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनश्री वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanashree9
प्यार करने पर बोलीं धनश्री वर्मा
दोबारा प्यार करने के सवाल पर धनश्री ने कहा- 'नसीब में अच्छा लिखा है तो क्यों नहीं? जिंदगी में प्यार किसे नहीं चाहिए होता है? फिलहाल में अपने करियर पर ध्यान दे रही हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें