फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devoleena-Shanawaz: 'इससे अच्छा तो राखी का आदिल है', पति शाहनवाज संग देवोलिना की पोस्ट पर यूजर्स ने कसा तंज

Sun, 15 Jan 2023 08:54 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाहनवाज और देवोलिना - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी आजकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं, उन्होंने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख के साथ शादी करके फैंस को चौंका दिया था। अब इनकी शादी को एक महीने पूरे हो गए हैं। अपनी फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी पर देवोलीना ने पति  के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं। इस खास मौके पर फैंस देवोलिना को बधाई दे रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स काफी अजीबोगरीब कमेंट भी कर रहे हैं और उनको ट्रोल कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
शाहनवाज और देवोलिना - फोटो : social media
हाल ही में, देवोलिना ने अपने पति के साथ अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह पति के साथ हाथों में हाथ डाले बेहद खुश नजर आ रही हैं और दोनों के सामने एक केक भी रखा हुआ दिखाई दे रहा है। देवोलिना ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, हमारे लिए खुश और हंसता हुआ एक महीना, आगे यह सफर और भी रोमांचक होगा।'

 
विज्ञापन

3 of 4
शाहनवाज और देवोलिना - फोटो : social media
देवोलिना द्वारा या तस्वीर शेयर करने के बाद यूजर्स उनकी तस्वीर पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी देवोलीना?' एक और यूजर ने लिखा,  'इससे अच्छा तो राखी का आदिल है।' एक ने लिखा, 'जोकर लगता है यार तेरा हसबैंड।' दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'प्लीज आप बतौर वाइल्ड कार्ड बिग बॉस में मत आना, क्योंकि आपकी वैल्यू नहीं होगी।'

South Celebs: फर्राटेदार हिंदी बोलते हैं ये साउथ अभिनेता, बॉलीवुड दर्शकों को भी बनाया अपना मुरीद
विज्ञापन

4 of 4
शाहनवाज और देवोलिना - फोटो : social media
आपको बता दें कि देवोलीना ने कुछ दिनों पहले ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने दोस्त विशाल के साथ एक रील शेयर की थी। इसमें वह शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' पर डांस करती नजर आई थीं। लोगों ने इस वीडियो पर भी उनको जमकर ट्रोल किया था। बता दें कि देवोलीना ने पिछले महीने साल 2022 में शाहनवाज से शादी की है।

Bollywood: बॉलीवुड की ये फिल्में बढ़ा देंगी मकर संक्रांति के त्योहार का मजा, पतंगबाजी के सीन भी आएंगे नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें