Dev Anand Movies: सिनेमाई दुनिया के सदाबहार अभिनेता देव आनंद की आज शुक्रवार को जयंती मनाई जा रही है। इस खास मौके पर हम जानेंगे उनकी दमदार फिल्में, जिन्होंने उन्हें स्टार बना दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अगर सिनेमा के अद्भुत सफर की बात हो, तो देव आनंद का जिक्र होना लाजिमी है। देव आनंद उन अभिनेताओं में शुमार थे, जिनके अनोखे अंदाज और अभिनय ने दर्शकों को दीवाना बना लिया था। आज 26 सितंबर के दिन ही इस दिग्गज अभिनेता का जन्म हुआ था। उनकी जयंती के अवसर पर हम सभी बात करेंगे, उनकी कुछ खास फिल्मों के बारे में, जिन्होंने फिल्मी दुनिया को एक अलग आयाम दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
बाजी
- फोटो : यूट्यूब
बाजी
साल 1951 में गुरुदत्त के निर्देशन में 'बाजी' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में देव आनंद और गीता बाली मुख्य भूमिका में थे। आपको बताते चलें कि यह गुरु दत्त के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी। 'बाजी' एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म थी, जो देव आनंद की चर्चित फिल्मों में से एक है।
विज्ञापन
3 of 10
टैक्सी ड्राइवर
- फोटो : सोशल मीडिया
टैक्सी ड्राइवर
1954 में आई 'टैक्सी ड्राइवर' फिल्म का निर्देशन देव आनंद के भाई चेतन आनंद ने किया था। इस फिल्म की कहानी में मंगल नाम का टैक्सी ड्राइवर माला नाम की लड़की को बदमाशों से बचाता है, जब उसके साथ छेड़खानी हो रही होती है। इसके बाद दोनों को प्यार हो जाता है। इसी के आधार पर कहानी आगे बढ़ती है।
4 of 10
काला पानी
- फोटो : यूट्यूब
काला पानी
राज खोसला के निर्देशन में 1958 में 'काला पानी' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक युवक, 15 साल से हत्या के गलत आरोप में कारावास की सजा भुगत रहे अपने पिता को न्याय दिलाने का फैसला करता है। फिल्म में देव आनंद के साथ मधुबाला मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
5 of 10
ज्वेल थीफ
- फोटो : यूट्यूब
ज्वेल थीफ
देव आनंद की फिल्म 'ज्वेल थीफ' 1967 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में देव आनंद के साथ अशोक कुमार, वैजयंतीमाला, तनुजा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में थे। इस फिल्म की कहानी के अलावा दर्शकों को इसके गाने भी बहुत पसंद आए थे, जैसे ‘होठों पे ऐसी बात..’।
विज्ञापन
6 of 10
जॉनी मेरा नाम
- फोटो : IMDB
जॉनी मेरा नाम
देव आनंद और हेमा मालिनी अभिनीत 'जॉनी मेरा नाम' 1970 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन विजय आनंद ने किया था। इस फिल्म की कहानी और गानों ने दर्शकों को दीवाना बना लिया था। साथ ही आपको बताते चलें कि ये फिल्म देव आनंद के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी।
विज्ञापन
7 of 10
हरे रामा हरे कृष्णा
- फोटो : यूट्यूब
हरे रामा हरे कृष्णा
'हरे रामा हरे कृष्णा' फिल्म देव आनंद के निर्देशन में पहली फिल्म थी। इस फिल्म में दिखाया जाता है कि एक भाई अपनी खोई हुई बहन को ढूंढ़ने के लिए किन-किन मुश्किलों का सामना करता है। यह देव आनंद की शानदार फिल्मों में से एक थी।
8 of 10
गाइड
- फोटो : सोशल मीडिया
गाइड
यह फिल्म देव आनंद के पूरे करियर की सबसे प्रेरणादायी फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में देव आनंद ने ‘राजू गाइड’ का किरदार इतनी सहजता से निभाया कि यह उनका सबसे यादगार रोल बन गया। इस फिल्म का निर्देशन विजय आनंद ने किया था, जो 1965 में रिलीज हुई थी। फिल्म में देव आनंद के अलावा वहीदा रहमान भी अहम भूमिका में थी।
9 of 10
सीआईडी
- फोटो : सोशल मीडिया
सीआईडी
गुरु दत्त द्वारा प्रोड्यूस की गई और राज खोसला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में देव आनंद ने एक पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था। ये फिल्म भी काफी चर्चित हुई थी।
हीरा पन्ना
देव आनंद द्वारा निर्देशित और अभिनीत फिल्म 'हीरा पन्ना' 1973 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में देव आनंद के रोमांटिक अंदाज ने दर्शकों को दीवाना बना लिया था। फिल्म के गाने ‘पन्ना की तमन्ना’, ‘एक पहेली है तू’ काफी प्रसिद्ध हुआ था।