फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Demon Slayer Collection: भारतीय फिल्मों पर भारी पड़ी जापानी फिल्म 'डेमन स्लेयर', जानें पहले दिन का कलेक्शन

Fri, 12 Sep 2025 10:11 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Demon Slayer Box Office Collection Day 1: जापानी एनीमे फिल्म डेमन स्लेयर भी आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने पहले दिन कलेक्शन के मामले में कैसा परफॉर्म किया है, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
डेमन स्लेयर - फोटो : अमर उजाला
जापानी एनीमे फिल्मों का भारत में फैनबेस अभी भी सीमित माना जाता है, लेकिन 'डेमन स्लेयर' ने रिलीज के पहले ही दिन इस सोच को काफी हद तक बदलने की कोशिश की है। फिल्म ने 12 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। पहले दिन फिल्म ने कैसा परफॉर्म किया है, चलिए जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेमन स्लेयर - फोटो : एक्स
पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रिलीज के पहले दिन 'डेमन स्लेयर' फिल्म ने देशभर में बाहर की बाकी फिल्मों के मुकाबले जबरदस्त रिस्पॉन्स पाया और पहले दिन ही लगभग 13 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली। सैकनिल्क के शुरुआती आकंड़ों के मुताबिक फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। पहले दिन कमाई के मामले में इस फिल्म ने भारतीय फिल्मों को भी पछाड़ दिया है। साउथ फिल्म 'मिराय' कुछ हद तक इसके कलेक्शन के करीब पहुंचीं, इसने 12 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Disha Patani: दिशा पाटनी के घर पर गोलीबारी, रोहित-गोल्डी गैंग ने ली जिम्मेदारी, बोले- ये तो सिर्फ ट्रेलर था
विज्ञापन

3 of 5
डेमन स्लेयर - फोटो : एक्स
मिडनाइट शो भी हाउसफुल
फिल्म की एडवांस बुकिंग ने ही अंदाजा दे दिया था कि यह एनीमे फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने वाली है। रिलीज से पहले ही कई शहरों में टिकट पूरी तरह बिक गए थे। यही वजह रही कि मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे मेट्रो शहरों में सिनेमाघरों को सुबह 5 बजे और मिडनाइट शो जोड़ने पड़े। रिपोर्ट्स के अनुसार, जापानी MX4D वर्जन में 100 प्रतिशत ऑक्युपेंसी, इंग्लिश IMAX 2D में करीब 74 प्रतिशत ऑक्युपेंसी, जबकि हिंदी, तमिल और तेलुगु वर्जन में भी शानदार रिस्पॉन्स देखने को मिला।

4 of 5
डेमन स्लेयर - फोटो : एक्स
भाषाओं के हिसाब से ऑक्युपेंसी
हिंदी वर्जन की औसत ऑक्युपेंसी करीब 22 प्रतिशत, तमिल में 51 प्रतिशत, और तेलुगु में 28 प्रतिशत रही। जापानी वर्जन के लिए दर्शकों की दीवानगी सबसे ज्यादा देखने को मिली। यह साफ दर्शाता है कि भारत में अब एनीमे प्रेमियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमन स्लेयर: किमेत्सु नो याइबा इन्फिनिटी कैसल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की कहानी 
फिल्म की कहानी मशहूर मंगा सीरीज Demon Slayer: Kimetsu no Yaiba के इनफिनिटी कैसल आर्क पर आधारित है। इसमें खलनायक मुजान, डेमन किंग, नायक तंजीरो और डेमन स्लेयर कॉर्प्स पर हमला करता है और उन्हें इनफिनिटी कैसल की भूलभुलैया में फंसा देता है। इस फिल्म को त्रयी (Trilogy) के पहले अध्याय के रूप में रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें