सौमित्र चटर्जी को बतौर कलाकार उनके प्रशंसक आज भी पसंद करते हैं, साथ ही उन्हें बतौर लेखक, कवि और नाटककार के रूप में भी याद किया जाता है। सौमित्र ने अधिकतर बंगाली फिल्मों में अभिनय किया, साथ ही वह चुनिंदा हिंदी फिल्मों में भी नजर आए। अपने अभिनय के लिए, सिनेमा में दिए गए योगदान के लिए उन्हें 2012 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सौमित्र ने सबसे ज्यादा काम निर्देशक सत्यजीत राय (सत्यजीत रे) के साथ किया वह उनकी 14 उम्दा फिल्मों का हिस्सा रहे। सौमित्र चटर्जी ने अपने अभिनय के सफर में कई फिल्में कीं, उन्हीं में से 10 बड़ी फिल्मों के बारे में, जानिए।