फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

De De Pyaar De 2 Collection: अजय की 'दे दे प्यार दे 2' को वीकेंड का नहीं मिला फायदा, जानें रविवार की कमाई

Sun, 16 Nov 2025 07:42 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 3: अजय देवगन, आर माधवन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। आज यानी तीसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल आया है या फिर नहीं, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 9
दे दे प्यार दे 2 कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक-कॉमेडी ‘दे दे प्यार दे 2’ को वीकेंड पर ज्यादा फायदा मिलता नजर नहीं आ रहा है। फिल्म को रिलीज हुए अब तीन दिन हो चुके हैं, ऐसे में इसने पहले रविवार को कितना कलेक्शन किया है, चलिए जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
दे दे प्यार दे 2 - फोटो : यूट्यूब
तीसरे दिन की कमाई 
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक लगभग 10.42 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दर्ज किया। रविवार का दिन आमतौर पर फिल्मों के लिए सबसे कमाई वाला साबित होता है, लेकिन इस बार फिल्म को वीकेंड का पूरा लाभ नहीं मिल पाया। शुरुआती उत्साह के बावजूद रविवार का कलेक्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं बढ़ा।
विज्ञापन

3 of 9
दे दे प्यार दे 2 - फोटो : यूट्यूब
धीमी शुरुआत के बाद मिला-जुला वीकेंड
फिल्म को रिलीज से पहले अच्छी चर्चा मिली थी और दर्शकों ने ट्रेलर को भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी। इसके बावजूद ओपनिंग डे पर फिल्म की शुरुआत उतनी मजबूत नहीं रही, जितनी अजय देवगन की पिछली फिल्मों को मिलती रही है। पहले दिन की धीमी शुरुआत के बाद शनिवार को कलेक्शन में लगभग 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली थी, जिससे उम्मीदें जगी थीं कि रविवार को फिल्म रफ्तार पकड़ सकती है। हालांकि तीसरे दिन का प्रदर्शन उस गति को कायम नहीं रख सका।

4 of 9
दे दे प्यार दे 2 - फोटो : एक्स
वीकेंड खत्म होते-होते कुल कमाई
तीन दिनों के अंत तक फिल्म ने कुल 31.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन जोड़ा। यह आंकड़ा बुरा नहीं है, लेकिन फिल्म के बजट और ब्रांड वैल्यू को देखते हुए इसे बहुत अच्छा भी नहीं कहा जा सकता।
ट्रेड पंडितों का कहना है कि फिल्म को आगे बढ़ने के लिए अब वीकडेज़ पर स्थिर कमाई दिखानी होगी, क्योंकि वीकेंड फिल्म की असली ताकत साबित नहीं हुआ।

 
विज्ञापन

5 of 9
दे दे प्यार दे 2 - फोटो : एक्स
दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली-जुली
दर्शकों की प्रतिक्रिया ‘दे दे प्यार दे 2’ के लिए काफी विभाजित रही। कुछ दर्शक अजय और रकुल की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को ताजगीभरी बताते नजर आए, वहीं कई लोगों का कहना था कि इस बार कहानी में वह भावनात्मक जुड़ाव नहीं मिल पाया, जो पहले पार्ट की सफलता की बड़ी वजह था। सोशल मीडिया पर भी रिव्यू दो श्रेणियों में बंटे हुए दिखे- कुछ ने फिल्म को हल्की-फुल्की और मनोरंजक बताया, तो कुछ ने इसे सीक्वल के दबाव में कमजोर माना।

यह खबर भी पढ़ें: De De Pyar De 2 Review: शुरुआत और अंत शानदार, बीच में भटकी कहानी; अजय पर भारी पड़े माधवन, रकुल हैं कमजोर कड़ी
विज्ञापन

6 of 9
दे दे प्यार दे 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब
पहली फिल्म की तुलना में कमजोर शुरुआत
साल 2019 की ‘दे दे प्यार दे’ ने अपने पहले दिन से ही शानदार प्रदर्शन किया था और फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी। इसके मुकाबले ‘दे दे प्यार दे 2’ की ओपनिंग काफी कमजोर मानी जा रही है। पहले पार्ट की लोकप्रियता और स्टारकास्ट की वजह से ट्रेड एनालिस्ट इसे और बेहतर शुरुआत मिलने की उम्मीद कर रहे थे। हालांकि दूसरे दिन की कमाई ने कुछ राहत दी, मगर तीसरे दिन का ग्राफ फिर नीचे चला गया।

 
विज्ञापन

7 of 9
दे दे प्यार दे 2 - फोटो : Youtube T-series
स्टारकास्ट ने कहानी को दिया नया स्वाद
फिल्म के इस भाग में कई नए चेहरे जुड़े हैं। आर. माधवन, मीजान जाफरी, और जावेद जाफरी ने अपने-अपने किरदारों में ताजगी लाई है। गौतमी कपूर और इशिता दत्ता भी कहानी के भावनात्मक हिस्सों में योगदान देती दिखती हैं। अजय देवगन और रकुल की लव स्टोरी में इस बार ड्रामा ज्यादा उभरकर सामने आता है लेकिन बावजूद इसके बॉक्स ऑफिस पर इसका कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ा है।

 

8 of 9
दे दे प्यार दे 2 - फोटो : Youtube T-series
फिल्म की कहानी 
कहानी वहीं से आगे बढ़ती है जहां से पिछला पार्ट खत्म हुआ था। रकुल प्रीत अब अजय देवगन के परिवार से मिल चुकी हैं। सीक्वल में फोकस शिफ्ट हो जाता है रकुल के परिवार पर—जहां उम्र के अंतर, पारिवारिक मान्यताओं और रिश्ते की स्वीकार्यता को लेकर कई टकराव सामने आते हैं। छोटी उम्र की लड़की जब अपने बड़े उम्र के पार्टनर को घर वालों से मिलवाती है, तो प्रतिक्रियाओं से लेकर ताने-बाने तक कई चीज़ें कहानी को मज़ेदार और भावुक दोनों बनाती हैं। कुछ हिस्सों में कॉमेडी सही जगह बैठती है, लेकिन कहानी की गहराई पहले पार्ट जितनी प्रभावशाली नहीं दिखती।

 
विज्ञापन

9 of 9
दे दे प्यार दे 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशन, संगीत और तकनीकी पक्ष
डायरेक्टर अंशुल शर्मा ने फिल्म को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और लोकेशन्स कहानी को आधुनिक अंदाज देते हैं। संगीत के मामले में फिल्म औसत प्रदर्शन करती है, जबकि पहले पार्ट का म्यूजिक चार्टबस्टर साबित हुआ था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें