Box Office Collection: ‘कॉकटेल 2’ और 'मां इंटी बंगारम' ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। 'पेद्दी' और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की कमाई लाखों में सिमट गई है।
मंगलवार का दिन फिल्मों की कमाई के लिहाज से मिलाजुला रहा। ‘कॉकटेल 2’ ने जहां बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, वहीं 'मां इंटी बंगारम' ने भी अच्छा कलेक्शन किया है। 'मैं वापस आऊंगा' को दूसरे हफ्ते में भी दर्शक प्यार दे रहे हैं। कई फिल्मों का कलेक्शन अब लाखों में सिमट गया है।
विज्ञापन
2 of 6
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : X
कॉकटेल 2
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की अदाकारी वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। मंगलवार को इसने 6.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सोमवार को इसने 6.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वीकएंड के बाद इस फिल्म का कलेक्शन घटा है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 60.90 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
3 of 6
मां इंटी बंगारम ट्रेलर रिलीज
- फोटो : सोशल मीडिया
मां इंटी बंगारम
सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मां इंटी बंगारम' भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है। पांचवें दिन इसने 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सोमवार को इसने 4.10 करोड़ रुपये कमाए थे। वीकएंड पर इस फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। इसका टोटल कलेक्शन 30.70 करोड़ रुपये हो गया है।
4 of 6
'मैं वापस आऊंगा'
- फोटो : इंस्टाग्राम
मैं वापस आऊंगा
इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' दूसरे हफ्ते भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। बारहवें दिन इसने 3.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे सोमवार को इसने 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वीकएंड पर फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 29.85 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म 'पेद्दी'
- फोटो : X
पेद्दी
राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। वीकएंड पर इसके कलेक्शन में इजाफा हुआ। अब इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है। तीसरे मंगलवार को इसने सिर्फ 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 235.90 करोड़ रुपये हो गया है।
है जवानी तो इश्क होना है ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
है जवानी तो इश्क होना है
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की अदाकारी से सजी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की कमाई भी लाखों में सिमट गई है। मंगलवार को इसने 15 लाख रुपये की कमाई की है। इसका टोटल कलेक्शन 50.87 करोड़ रुपये हो गया है।