Cocktail 2 box office collection Day 4: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 ने रविवार को 17.75 करोड़ का कारोबार किया था। सोमवार को भी फिल्म ने वर्किंग डे होने के बावजूद अच्छी कमाई की।
बीते तीन दिनों से डबल डिजिट में कमाई कर रही शाहिद, कृति और रश्मिका की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का कलेक्शन सोमवार को कमजोर पड़ा। हालांकि, वर्किंग डे होने के बावजूद भी फिल्म ने ठीक ठाक कमाई कर ली है।
विज्ञापन
2 of 5
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : x
सोमवार को हुई इतनी कमाई
ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ और शनिवार को 16.25 करोड़ कमाने के बाद फिल्म ने रविवार को सबसे ज्यादा 17.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब सोमवार को इसने मात्र 6.35 करोड़ रुपये कमाए।
विज्ञापन
3 of 5
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : एक्स
50 करोड़ पार कुल कारोबार
भले ही यह कलेक्शन तीसरे दिन के मुकाबले काफी कम है पर यह गौर करने वाली बात है कि फिल्म ने सोमवार को वर्किंग डे होने के बाद भी इतना कमाया। इसके साथ ही चार दिन में फिल्म का टोटल कलेक्शन 50 करोड़ के पार हो गया है। अब इसने कुल 53.85 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
4 of 5
कॉकटेल 2
- फोटो : एक्स
ग्लोबली 100 करोड़ के करीब पहुंची
वहीं ग्लोबल बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने तीन दिनों में ही 85.6 करोड़ रुपये कमा लिए थे। ग्लोबली इसने पहले दिन 24 करोड़, दूसरे दिन 29.4 करोड़ और तीसरे दिन यनी रविवार को सबसे ज्यादा 32.19 करोड़ रुपये कमाए।
'कॉकटेल 2' के बारे में
'कॉकटेल 2' साल 2012 में आई हिट फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित यह एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने कुणाल, कृति सेनन ने एली और रश्मिका मंदाना ने दीया की भूमिका निभाई है।