फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies: सिर्फ 99 रुपये में देखिए 'छोटा भीम' समेत ये फिल्में, मल्टीप्लेक्स ने किया सिनेमा लवर्स डे का नया एलान

Thu, 30 May 2024 08:05 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म प्रेमियों के लिए मल्टीप्लेक्स एक बड़ी खबर लेकर आया है। अब नई ब्लॉकबस्टर फिल्में दर्शक सिर्फ 99 रुपये में देख सकते हैं। 31 मई को इस सिनेमा लवर्स डे को ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ मनाएं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
सिनेमा लवर्स डे - फोटो : ट्विटर
अगर आप भी हैं सिनेमा देखने के शौकीन हैं, तो आपके लिए पीवीआर मल्टीप्लेक्स एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। पीवीआर सिने प्रेमियों के लिए नई ब्लॉकबस्टर फिल्में सिर्फ 99 रुपये में लेकर आया है। 31 मई को यानि की सिनेमा लवर्स डे पर ये फिल्म दर्शक सिर्फ 99 रुपये में देख सकेंगे। इसके लिए पीवीआर की साइट पर जाकर आप टिकट बुक कर सकते हैं। ‘सिनेमा लवर्स डे’ पर यानी वह दिन जब फिल्में बनाने वाले और फिल्में दिखाने वाले, फिल्में देखने वालों का शुक्रिया अदा करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
पीवीआर - फोटो : इंस्टाग्राम
इस बार ‘सिनेमा लवर्स डे’ राजकुमार राव और जहान्वी कपूर की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही', 'हाइक्यू द डंपस्टर बैटल', 'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान', 'इफ', राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत', मनोज बाजपेयी की 'भैया जी' और 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' जैसी तमाम नई फिल्में देख सकेंगे। पीवीआर ने एक्स पर इसकी जानकारी साझा की है। साथ ही टिकट बुक करने से जुड़ी जानकारी भी साझा की है।

 
विज्ञापन

3 of 5
छोटा भीम - फोटो : सोशल मीडिया
पीवीआर सिनेमा ने पोस्ट साझा कर लिखा, 'मूवी प्रेमियों, यहां आपके लिए मात्र 99 रुपये की अविश्वसनीय कीमत पर नवीनतम ब्लॉकबस्टर फिल्में देखने का मौका है। 31 मई को इस सिनेमा लवर्स डे को ब्लॉकबस्टर मनोरंजन और अतिरिक्त बचत के साथ मनाएं। अभी अपने टिकट बुक करें।' 

BMCM OTT Release: ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार 'बड़े मियां छोटे मियां', जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

4 of 5
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘मैड मैक्स’ फ्रेंचाइजी की नई फिल्म ‘फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा’ भी दर्शक सिर्फ 99 रुपये में देख सकेंगे। हॉलीवुड की फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' को भारतीय दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। ये फिल्म भी दर्शक ‘सिनेमा लवर्स डे’ पर अपने नजदीकी पीवीआर मल्टीप्लेक्स में देख सकेंगे। इस फिल्म के आने के बाद हॉलीवुड के लंगुरों ने सिनेमाघरों पर कब्जा कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा राजकुमार राव और जहान्वी कपूर की ‘मिस्टर एंड मिसेज माही' 31 मई को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शरण शर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म क्रिकेट पर बनी है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ‘सिनेमा लवर्स डे’ पर दर्शक पहले दिन ही इस फिल्म को सिर्फ 99 रुपये में देख सकेंगे। इसके लिए बस उन्हें पीवीआर मल्टीप्लेक्स जाना होगा। ‘सिनेमा लवर्स डे’ सिने प्रेमियों के लिए किसी बड़े उत्साह से कम नहीं है। 

International Box Office Report: हॉलीवुड के लंगूरों का बॉक्स ऑफिस धमाका, दुनिया भर में बटोरे 2500 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें