फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas 2024: जोया अख्तर की क्रिसमस पार्टी में लगा सितारों का मेला, सुहाना-गौरी के अलावा शाहिद ने की शिरकत

Wed, 25 Dec 2024 07:40 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

क्रिसमस पार्टी के अवसर पर फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने भव्य लंच का आयोजन किया। ऑल ब्लैक लुक में जोया बेहद सुंदर लग रही हैं। जोया ने इस इवेंट के लिए शिमरी कोर्ट पैंट वियर किया था। वरिष्ठ गीतकार-कवि और जोया के पिता जावेद अख्तर ने तस्वीरों के लिए पोज दिए।
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आज के दिन हर तरफ क्रिसमस की धूम है। बॉलीवुड में क्रिसमस की चकाचौंध खूब देखने को मिल रही है। फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने अपने परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के करीबी दोस्तों के लिए क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया। जावेद अख्तर, फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर, गौरी खान-सुहाना खान, श्वेता बच्चन, शाहिद कपूर और परिवार को जोया के घर के बाहर देखा गया। पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं इन तस्वीरों पर...
विज्ञापन

2 of 5
जोया अख्सर, जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऑल ब्लैक लुक में दिखीं जोया अख्तर
क्रिसमस पार्टी के अवसर पर फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने भव्य लंच का आयोजन किया। ऑल ब्लैक लुक में जोया बेहद सुंदर लग रही हैं। जोया ने इस इवेंट के लिए शिमरी कोर्ट पैंट वियर किया था। वरिष्ठ गीतकार-कवि और जोया के पिता जावेद अख्तर ने तस्वीरों के लिए पोज दिए।
विज्ञापन

3 of 5
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पिता और भाई भी आए नजर
जोया अख्तर की क्रिसमस पार्टी में उनके के भाई, अभिनेता-निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ तस्वीरों के लिए पोज देते हुए। फरहान कैजुअल लुक में काफी डैशिंग लगे। वही, वेस्टर्न ड्रेस में शिबानी काफी ग्लैमरस लग रही थीं। बहन की क्रिसमस बनाने में भाई और भाभी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।

यह खबर भी पढ़ें: 3 Idiots: 3 इडियट्स में 'चतुर' नहीं बल्कि इस रोल के लिए ऑडिशन देने आए थे ओमी वैद्य, फिर ऐसे पलटी कहानी

4 of 5
गौरी खान, सुहाना खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुहाना के साथ गौरी खान भी हुईं शामिल
जोया की करीबी दोस्त और उनकी पड़ोसी गौरी खान भी लंच में शामिल हुईं और उन्होंने डेनिम के साथ क्लासिक सफेद शर्ट पहन रखी थी।  सुहाना खान ने खूबसूरत फ्लोरल ड्रेस में इस क्रिसमस पार्टी में चार-चांद लगा दिए थे। सुहाना के ड्रेस की हर कोई तारीफ कर रहा है। सुहाना के इस लुक को देखकर फैंस को 'द आर्चीज' की याद आ गई थी।

यह खबर भी पढ़ें: Kalliroi Tziafeta: सरहदों को तोड़ती हिंदी सिनेमा की सच्ची प्रेम कहानी, मिले बिछड़े फिर एक हो गए गुलशन और काली
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत और भाई ईशान खट्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
परिवार के साथ नजर आए शाहिद कपूर
शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा राजपूत और भाई ईशान खट्टर के साथ क्रिसमस पर एक खूबसूरत तस्वीर खिंचवाई। मीरा राजपूत ने रेड ड्रेस में खूब जलवा बिखेरा था। शाहिद कपूर और ईशान खट्टर कैजुअल लुक में ही नजर आए। फैंस को भाभी-देवर की जोड़ी खूब पसंद आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें