फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Children's Day 2025: शाहरुख-आलिया से लेकर अजय देवगन तक, बचपन में इतने प्यारे और मासूम थे ये बॉलीवुड सितारे

Fri, 14 Nov 2025 07:30 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Stars Childhood Pictures: प्रतिवर्ष 14 नवंबर के दिन को बाल दिवस (Children’s Day) के रूप में मनाया जाता है। इसी खास मौके पर हम देखेंगे कुछ चर्चित सितारों के बचपन की तस्वीरें, जिनमें दिखता है उनका क्यूट अंदाज।

विज्ञापन
1 of 13
एक्टर्स के बचपन की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

आज बाल दिवस के अहम मौके पर हम आपके पसंदीदा बॉलीवुड कलाकारों के बचपन की तस्वीरों को दिखाएंगे। इन तस्वीरों में उनकी मासूमियत देख आप वाह कहने पर मजबूर हो सकते हैं। तो किस बात की देर, चलिए देखते हैं तस्वीरें। 

विज्ञापन

2 of 13
शाहरुख खान - फोटो : यूट्यूब
क्या आपने पहचाना इस कलाकार को। ये कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख हैं। इन तस्वीरों में उनकी मासूमियत साफ झलक रही है। 
विज्ञापन

3 of 13
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : यूट्यूब
इस अभिनेता का नाम है सिद्धार्थ मल्होत्रा। कहा जाता है कि एक्टर को बचपन से ही कैमरे के सामने आने का शौक था। ये तस्वीरें उनके नटखट अंदाज को बयां करती दिख रही हैं। 

4 of 13
सलमान खान - फोटो : यूट्यूब
यह तस्वीर आपके पसंदीदा कलाकार सलमान खान की है, जिन्हें प्यार से बॉलीवुड का भाईजान कहा जाता है। अभिनेता के बालों की स्टाइल और मुस्कान उन्हें लोगों से अन्य एक्टर्स से अलग कर रही है। 
विज्ञापन

5 of 13
कार्तिक आर्यन - फोटो : यूट्यूब
इस तस्वीर में कार्तिक आर्यन हैं, जो बहुत क्यूट लग रहे हैं। अभिनेता की आगामी फिल्म की बात करें, तो वह श्रीलीला के साथ नजर आएंगे।  
विज्ञापन

6 of 13
आमिर खान - फोटो : यूट्यूब
क्या आपने पहचाना इस कलाकार को। ये कोई और नहीं बल्कि आमिर खान हैं। आपको बताते चलें कि अभिनेता ने महज आठ साल की उम्र में ‘यादों की बारात’ फिल्म में छोटी सी भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

7 of 13
अक्षय कुमार - फोटो : यूट्यूब
इस तस्वीर में, जो मासूम बच्चा दिख रहा, वो कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार हैं। आपको बताते चलें कि अभिनेता का पहले नाम राजीव भाटिया था। 

8 of 13
विक्की कौशल - फोटो : यूट्यूब
यह तस्वीर अभिनेता विक्की कौशल के बचपन की है, जो उनकी सादगी को दर्शाती है। स्कूल यूनिफॉर्म में वे बेहद मासूम लग रहे हैं। आज अभिनेता बॉलीवुड की दुनिया में राज कर रहे हैं। 

9 of 13
ऋतिक रोशन - फोटो : यूट्यूब
ये तस्वीरें बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की हैं। इनमें वो बेहद क्यूट और मासूम दिख रहे हैं।

10 of 13
आलिया भट्ट - फोटो : यूट्यूब
इन क्यूट सी तस्वीरों में आलिया भट्ट हैं, जिनका बचपन फिल्मों और कैमरों के बीच गुजरा। उनकी बचपन की तस्वीरें बेहद प्यारी हैं, गोल चेहरा, चमकती आंखें और मासूमियत दर्शकों का ध्यान खींचती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने साल 1999 में अक्षय कुमार की फिल्म ‘संघर्ष’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। आज के समय में वह जानी-मानी अभिनेत्री हैं।

11 of 13
रणबीर कपूर - फोटो : यूट्यूब
इस तस्वीर में रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। ऋषि कपूर और नीतू सिंह के बेटे रणबीर की बचपन की तस्वीरें भी काफी प्यारी थीं। इसमें अभिनेता का नटखट अंदाज दिख रहा है। 

12 of 13
अजय देवगन - फोटो : यूट्यूब
इन तस्वीरों में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन हैं। उनकी बचपन की तस्वीरों में वही गंभीरता और आत्मविश्वास दिखता है जो उनके एक्टिंग स्टाइल की पहचान बन चुका है। अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' से चर्चा में हैं, जो 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 
विज्ञापन

13 of 13
इमरान हाशमी - फोटो : यूट्यूब
क्या आपने इस एक्टर को पहचाना। ये कोई और नहीं इमरान हाशमी हैं। आज अभिनेता को शानदार अदाकारी के लिए जाना जाता है। एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म 'हक' से चर्चा में हैं, जो थिएटर्स में दिखाई जा रही है। अभिनेता के मुस्कान में अब भी वही मासूमियत है, जो उनके पुराने फोटोज में झलकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें