फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Voice Artist: कोई शिनचैन तो कोई डोरेमोन की आवाज बन दिल में बसे ये वॉयसओवर आर्टिस्ट, मिलिए पसंदीदा किरदारों से

Wed, 13 Nov 2024 05:11 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बाल दिवस के मौके पर चलिए आपको बताते हैं कि आपके पसंदीदा कार्टून किरदार के पीछे किसकी आवाज है। कौन हैं वे सितारे, जो शिनचैन से लेकर डोरेमोन तक को अपनी आवाज देते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
वॉयसआर्टिस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
कार्टून हमारे मनोरंजन का एक अभिन्न अंग हैं। डोरेमोन और शिन-चैन जैसे जापानी कार्टूनों ने हिंदी में डब किए गए, अपने संस्करणों के साथ भारत में दर्शकों के बीच अपनी एक खास जगह बनाई है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन पात्रों के पीछे असली आवाज कौन है? ऐसे कई वॉयस आर्टिस्ट हैं, जो कार्टून के किरदार की आवाज के रूप में हमारे दिल में जगह बनाए हुए हैं। आज, बाल दिवस के मौके पर चलिए आपको बताते हैं कि आपके पसंदीदा कार्टून किरदार के पीछे किसकी आवाज है।
विज्ञापन

2 of 5
सोनल कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनल कौशल
सोनल कौशल एक इंप्रेशनिस्ट हैं। वह 2005 से डोरेमोन के पीछे की आवाज के रूप में जानी जाती है। इसके साथ ही वह पोकेमॉन के पिकाचु की हिंदी आवाज भी रही हैं। डोरेमोन भारत में सबसे ज्यादा रेटिंग वाले बच्चों के शो में से एक है, जो अभी भी टीवी चैनलों पर प्रसारित होता है।
विज्ञापन

3 of 5
आकांक्षा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
आकांक्षा शर्मा
आकांक्षा शर्मा शरारती शिन-चैन की आवाज हैं। बाद में उन्होंने लोकप्रिय कार्टून डोरेमोन में नोबिता की आवाज भी दी। कार्टूनों में अपनी आवाज देने के अलावा उन्होंने फिल्मों में डबिंग आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है।

4 of 5
पारुल भटनागर - फोटो : इंस्टाग्राम
पारुल भटनागर
क्या आपको डोरेमोन में नोबिता की प्रेमिका शिजुका याद है? मशहूर वॉयस-ओवर आर्टिस्ट पारुल भटनागर पिछले 15 सालों से शिजुका के हिंदी वर्जन को अपनी आवाज दे रही हैं। कार्टून के अलावा उन्होंने पॉडकास्ट और विज्ञापनों में भी काम किया है और वे एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पल्लवी भारती - फोटो : इंस्टाग्राम
पल्लवी भारती
पल्लवी भारती डोरेमोन के कई किरदारों की आवाज को संभालती हैं। देकिसुगी से लेकर नोबिता की मां और डोरेमोन की बहन डोरामी तक, पल्लवी कार्टून शो के लिए वन-मैन आर्मी से कम नहीं हैं। वह एक टीवी शो और कई टीवी धारावाहिकों में सहायक भूमिकाओं में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं, सौरव चक्रवर्ती 'मोटू पतलू' में अपनी आवाज देने के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें