फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaavaa: संभाजी महाराज का किरदार निभाने में किसने की विक्की कौशल की मदद? बोले- 'ये किरदार नहीं दायित्व था'

Sun, 02 Feb 2025 11:20 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विक्की कौशल और निर्देशक लक्ष्मण उटेकर मुंबई के प्रसिद्ध काला घोड़ा फेस्टिवल में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म 'छावा' और संभाजी महाराज को लेकर काफी सारी बातें कीं। विक्की कौशल ने बताया कि किस चीज ने इस फिल्म के प्रति उन्हें और समर्पित किया। 
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल- लक्ष्मण उटेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंबई के 'काला घोड़ा फेस्टिवल 2025' के 25वें महोत्सव में विक्की कौशल और निर्देशक लक्ष्मण भी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे। उन्होंने इस दौरान फेस्टिवल और अपनी आगामी फिल्म छावा को लेकर बात की। विक्की ने कहा कि ये फेस्टिवल मुंबई के लिए कितना मायने रखता है, ये मैं जानता हूं क्योंकि मैं मुंबई का बेटा हूं। साथ ही इस महोत्सव के 25 साल पूरे होने पर मैं आप सभी को बधाई देता हूं। इस इवेंट में विक्की कौशल और निर्देशक लक्ष्मण उटेकर ने अपनी आगामी फिल्म 'छावा' को लेकर भी बात की।
विज्ञापन

2 of 5
विक्की कौशल- लक्ष्मण उटेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसलिए किया कहानी का चयन
निर्देशक लक्ष्मण उटेकर ने बताया कि मुंबई और महाराष्ट्र के बाहर लोग संभाजी महाराज के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं, इसलिए उनकी कहानी को लोगों तक पहुंचाना बहुत जरूरी था, इस आइडिया के साथ मैंने फिल्म बनाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि संभाजी महाराज हमेशा अपनी फौज के आगे रहते थे, जो कि एक सच्चे योद्धा की पहचान है। हमें भी अपने काम पर भी ऐसी ही चीजों को ध्यान में रखना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
विक्की कौशल- लक्ष्मण उटेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किरदार को लेकर बोले विक्की
विक्की कौशल ने कहा कि लक्ष्मण सर शूटिंग के पहले दिन से मुझे 'राजे' बुलाते थे। इस चीज ने मुझे फिल्म के प्रति और ज्यादा समर्पित रहने में मदद की। इस छोटी सी चीज ने मुझे एहसास दिलाया कि इस फिल्म में संभाजी महाराज एक किरदार नहीं बल्कि एक दायित्व है, जिसे मैंने पूरी तरह निभाने की कोशिश भी की है।

4 of 5
छावा 14 फरवरी, 2025 को रिलीज होगी - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
संभाजी महाराज से मिलती है प्रेरणा
विक्की कौशल ने आगे संभाजी महाराज के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि संभाजी ने 30 साल की उम्र में 127 जंग लड़ी और वे एक भी जंग नहीं हारे। उन्हें 13 भाषाएं आती थी। उनकी कहानी ही हमें हमेशा प्रेरणा देने वाली है। उन्होंने पिता की विरासत को आगे ले जाने और इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखवाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म छावा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में विक्की कौशल, छत्रपति संभाजी महाराज की पत्नी के रूप में महारानी येसुबाई का किरदार रश्मिका मंदाना निभा रही हैं। मुगल शहंशाह औरंगजेब के रूप में अक्षय खन्ना और सरसेनापति हंबीराव मोहिते के रूप में आशुतोष राणा नजर आएंगे। वहीं फिल्म में सोयाराबाई के रूप में दिव्या दत्ता और डायना पेंटी जीनत-उन-निसा बेगम (औरंगजेब की बेटी) के किरदार में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें