फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celina Jaitly: क्या बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं सेलिना जेटली? हिंट से फैंस हुए उत्साहित

Sat, 05 Jul 2025 03:02 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celina Jaitly Comeback: 14 वर्षों से फिल्मों से दूर सेलिना जेटली ने सोशल मीडिया पर एक बात कही है। इससे उनके फैंस बॉलीवुड में उनकी वापसी को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सेलिना जेटली - फोटो : इंस्टाग्राम @celinajaitlyofficial
सेलिना जेटली पिछले 14 वर्षों से फिल्मों से दूर हैं। आखिरी बार उन्हें लीड एक्ट्रेस के तौर पर साल 2011 में आई फिल्म 'थैंक यू' में देखा गया था। इसके बाद वह 2012 में 'विल यू मैरी मी' में बहुत कम देर के लिए नजर आईं। उनके फैंस उनकी पर्दे पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक हिंट दी, जिससे फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वह जल्द ही फिल्म में वापसी करेंगी।
 
विज्ञापन

2 of 5
सेलिना जेटली - फोटो : इंस्टाग्राम@celinajaitlyofficial
सेलिना ने वीडियो शेयर कर सवाल पूछा
शुक्रवार को सेलिना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो शेयर किया। ये वीडियो उस वक्त का है जब वह प्रेगनेंट थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह चल नहीं सकतीं, इसलिए वह कुर्सी पर बैठी हैं। वीडियो शेयर करते हुए सेलिना ने लिखा 'सात साल पहले मैं 6 महीने की प्रेगनेंट थी। उस वक्त मैं सिम्फिसिस प्यूबिस डिसफंक्शन की वजह से चल नहीं सकती थी। क्या किसी के साथ ये दिक्कत हुई है?'
विज्ञापन

3 of 5
सेलिना जेटली - फोटो : इंस्टाग्राम:@celinajaitlyofficial
यूजर के सवाल का सेलिना ने दिया जवाब
सेलिना जेटली के इस वीडियो को कई यूजर्स ने लाइक किया और कई यूजर्स ने इस पर कमेंट किए। एक यूजर ने पूछा 'हम आपको बहुत याद करते हैं। आप बॉलीवुड में वापस कब आओगी?' इस पर सेलिना जोटली ने रिप्लाई किया 'जल्द ही।' सेलिना जेटली ने रिप्लाई में एक गुलाब वाला इमोजी भी कमेंट किया।

4 of 5
सेलिना जेटली - फोटो : इंस्टाग्राम
शॉर्ट फिल्म में निभाई भूमिका
सेलिना जेटली साल 2020 में आई शॉर्ट फिल्म 'सीजंस ग्रीटिंग' में नजर आईं। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई। फिल्म का निर्देशन राम कमल मुखर्जी ने किया था। हालांकि इससे उनकी पर्दे पर वापसी नहीं हुई। इस साल फरवरी में सेलिना जेटली किसी काम से मुंबई गईं थीं। उनके इस दौरे को फिल्मों में उनकी वापसी के तौर पर देखा गया।

यह खबर भी पढ़ें: Bikini Day Special: दिशा पाटनी से लेकर मौनी रॉय तक इन अभिनेत्रियों को कहा जाता है बिकनी बेब्स, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेलिना जेटली - फोटो : इंस्टाग्राम:@celinajaitlyofficial
फिल्मों में वापसी को लेकर सेलिना ने क्या कहा?
साल 2020 में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में सेलिना ने कहा था कि उन्होंने सिनेमा से ब्रेक ले लिया था। उन्होंने कहा 'लगातार खुद को साबित करने की वजह से मैं थक गई थी। इसके बाद मैंने कहा ठीक है, मुझे एक ब्रेक लेना होगा, जिंदगी में कुछ अलग काम करने होंगे, बैटरी रिचार्ज करनी होगी और जब भी मैं तैयार हो जाऊंगी, मैं फिर से वापस आऊंगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें