फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashnoor Kaur Interview: '‘मैं फुटेज के लिए फेक बनकर नहीं खेलूंगी', बोलीं 'बिग बॉस 19' की कंटेस्टेंट अशनूर कौर

सार

Bigg Boss 19 contestant Ashnoor Kaur: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और चाइल्ड आर्टिस्ट से लेकर लीड स्टार तक का सफर तय करने वाली अशनूर कौर अब एक नए अवतार में नजर आ रही हैं। अशनूर इस बार छोटे पर्दे के सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा बनी हैं।
विज्ञापन
1 of 8
अशनूर कौर - फोटो : इंस्टाग्राम@ashnoorkaur
'बिग बॉस 19' शुरू हो चुका है। इसमें पहली प्रतिभागी के रूप में अशनूर कौर की एंट्री हुई। शो में कदम रखने से पहले अशनूर ने अमर उजाला से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपने फैसले, रिस्क्स, सलमान खान से मुलाकात और घर के अंदर की चुनौतियों को लेकर खुलकर बातें कीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
अशनूर कौर - फोटो : इंस्टाग्राम@ashnoorkaur
बिग बॉस जॉइन करने के पीछे आपकी मोटिवेशन क्या रही?
सच कहूं तो बिग बॉस जॉइन करने का मोटिवेशन बस इतना था कि मैंने हमेशा खुद को चैलेंज किया है। इतने वर्षों से टीवी और फिल्मी दुनिया में रही हूं, लेकिन कभी रियलिटी शो नहीं किया और बिग बॉस से बड़ा कोई प्लेटफॉर्म नहीं है। यहां लोग आपको बिना मेकअप, बिना फिल्टर देखेंगे। मुझे लगा अगर कुछ नया ट्राई करना है तो क्यों न सबसे बड़ा और सबसे मुश्किल शो चुना जाए।
विज्ञापन

3 of 8
अशनूर कौर - फोटो : इंस्टाग्राम@ashnoorkaur
आप बचपन से इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। क्या आपको लगता है कि यह अनुभव गेम में आपकी मदद करेगा?
बिल्कुल। बचपन से ही अलग-अलग नेचर और माइंडसेट वाले लोगों से डील किया है। मुझे जल्दी समझ आ जाता है कि सामने वाला इंसान कितना रियल है और कितना फेक। बिग बॉस में यही सबसे बड़ा हथियार है। बहुत से लोग यहां नकली बनकर टिकने की कोशिश करते हैं, लेकिन मेरा अनुभव मुझे एक्सपोजर देगा कि मैं उन्हें तुरंत पकड़ लूं।

4 of 8
अशनूर कौर - फोटो : इंस्टाग्राम
कई एक्टर्स को लगता है कि रियलिटी शो में उनकी इमेज खराब हो सकती है। क्या आप इस रिस्क के लिए तैयार हैं?
देखिए, अगर किसी को अपनी इमेज खोने का डर है, तो उन्हें इस शो में आना ही नहीं चाहिए। मैं जानती हूं कि लोग कैमरे पर मुझे वैसे ही देखेंगे, जैसी मैं असल में हूं। अगर कोई मेरी इमेज को खराब कहेगा तो वो उनकी सोच की गंदगी होगी, मेरी नहीं। मुझे अपने ऊपर पूरा भरोसा है और मैं दूसरों की तरह फेक साइड नहीं दिखाने वाली।
विज्ञापन

5 of 8
अशनूर कौर - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्सर बिग बॉस का घर लोगों का छुपा हुआ पहलू बाहर ले आता है। क्या आप तैयार हैं कि दर्शक आपके नए साइड्स देखें?
हां और मैं चाहती भी हूं कि लोग मेरा हर साइड देखें। रियलिटी शो का असली मकसद यही है। लेकिन फर्क इतना है कि मैं ड्रामा या फेक इमोशन्स से लाइमलाइट नहीं बटोरूंगी। अगर गुस्सा करूंगी तो असली होगा, अगर रोऊंगी तो असली होगा। मुझे नकली बनकर जीना आता ही नहीं।
विज्ञापन

6 of 8
अशनूर कौर - फोटो : इंस्टाग्राम
अगर कोई कंटेस्टेंट आपसे फ्लर्ट करे तो आप कैसे रिएक्ट करेंगी?
फ्लर्ट तक तो ठीक है, लेकिन अगर कोई हद पार करेगा तो मैं बहुत सीधा और सख्त जवाब दूंगी। मैं इस लेवल तक नहीं गिरने वाली कि सिर्फ फुटेज के लिए झगड़ा करूं या किसी के साथ फर्जी लिंक-अप खेलूं।
विज्ञापन

7 of 8
अशनूर कौर - फोटो : इंस्टाग्राम@ashnoorkaur
क्या आपको लगता है कि आपका सेलेब्रिटी स्टेटस बाकी कंटेस्टेंट्स को आपके खिलाफ कर सकता है?
हो सकता है और मुझे पूरा यकीन है कि कुछ लोग तो शुरुआत से ही यही ट्राई करेंगे। लेकिन यही तो गेम है। स्टार होना हमेशा आसान नहीं होता क्योंकि लोग आपको गिराने के मौके ढूंढते हैं। लेकिन अगर किसी को लगता है कि मैं सिर्फ अपनी फेम की वजह से यहां तक आई हूं, तो मैं उन्हें गलत साबित कर दूंगी।
विज्ञापन

8 of 8
अशनूर कौर - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान से मिलने को लेकर कितनी एक्साइटेड हैं? और अगर उन्होंने आपके सामने खुलकर असहमति जताई तो आप कैसे हैंडल करेंगी?
मैं बहुत एक्साइटेड हूं, क्योंकि मुझे सलमान सर से पूरे 12 साल बाद मिलने का मौका मिल रहा है। अगर वे मुझसे सामने ही असहमत होते हैं, तो मुझे कोई दिक्कत नहीं। उनके लिए यही काम है...हमारा मार्गदर्शन करना। मैं इसे पूरी तरह से पॉजिटिव तरीके से लूंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें