Pradeep Chandra Exclusive Interview: आज हम किसी सितारे की तस्वीर लेने के लिए बस अपना फोन निकाल लेते हैं। लेकिन एक दौर ऐसा भी था, जब एक कैमरा और कुछ गिने-चुने फ्रेम ही बहुत बड़ी बात हुआ करते थे। वरिष्ठ फोटोग्राफर प्रदीप चंद्रा ने उस दौर और चर्चित अभिनेताओं की तस्वीरों से जुड़े कई किस्से अमर उजाला के साथ वर्ल्ड फोटाेग्राफी डे पर साझा किए हैं।
विज्ञापन
1 of 7
फोटोग्राफर प्रदीप चंद्रा ने खींची चर्चित सितारों की यादगार तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ फोटोग्राफर प्रदीप चंद्रा ने भारतीय सिनेमा के करीब पांच पीढ़ियों को बेहद करीब से अपने कैमरे में कैद किया है। अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, दिलीप कुमार, वहीदा रहमान और जैकी श्रॉफ जैसे सितारों के साथ बिताए उनके कई पल आज भी उनकी यादों में वैसे ही सुरक्षित हैं।
विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर प्रदीप चंद्रा ने अमर उजाला से अपने कैमरे के पीछे के यादगार किस्से साझा किए। पढ़िए ये किस्से खुद उनकी जुबानी…
राजेश खन्ना ने मांगीं 300 कॉपियां
'मैं महबूब स्टूडियो में था। वहां राजेश खन्ना बैठे हुए थे। उनके पास गया और उनसे पूछा कि क्या मैं उनकी कुछ तस्वीरें खींच सकता हूं। उन्होंने तुरंत हां कर दी। मैंने तस्वीरें खींचीं। जब उन्होंने देखीं तो उन्हें बहुत पसंद आईं।
एक खास तस्वीर उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्होंने उसकी 300 कॉपियां मांगीं। वह उन्हें अपने फैन मेल के लिए इस्तेमाल करना चाहते थे। इतने बड़े स्टार की 300 कॉपियां मांगने की बात अपने आप में याद रह जाने वाली थी।’
विज्ञापन
3 of 7
दिलीप कुमार की तस्वीरें
- फोटो : फोटो क्रेडिट-Pradeep Chandra
दिलीप कुमार ने खुद मांगी अपनी तस्वीर
'एक दिन वीटी स्टेशन पर एक खास डिब्बे के बाहर थोड़ी भीड़ देखी। मैंने कैमरा निकाला और अंदर चला गया। दिलीप साहब और सायरा जी एक परिवार से बात कर रहे थे। मैंने कुछ तस्वीरें लीं। दिलीप साहब ने मुझे देखा और कहा- 'आप लोग फोटो तो ले लेते हैं, पर हमें देते नहीं।'
मैंने उन्हें बताया कि मैं एक मीडिया हाउस में काम करता हूं और ये तस्वीरें उनकी प्रॉपर्टी हैं। वह हंसे और बोले- 'आप उदय तारा नायर (मीडिया फ्रेंड) को दे दीजिएगा। मुझे मिल जाएंगी।’ दिलीप साहब का वह अंदाज आज तक याद है।’
4 of 7
अमिताभ बच्चन के अलग-अलग अंदाज की तस्वीरें
- फोटो : फोटो क्रेडिट- Pradeep Chandra
अमिताभ की तस्वीर बनी यादगार
‘कई बार हम तस्वीर कुछ और लेने जाते हैं और हमें मिल कुछ और जाता है। यह किस्सा 1991 का है। मेरे एडिटर ने मुझे मिस्टर बच्चन की तस्वीर लेने के लिए उनके बंगले प्रतीक्षा पर भेजा। मैं लेखक के साथ उनके घर के पीछे बने ऑफिस में बैठा था। वहां से उनका लॉन दिखाई देता था। मिस्टर बच्चन आए। कई तस्वीरें लीं पर एक तस्वीर उनकी दूर से खींची। वह मेरी ऑल टाइम पसंदीदा तस्वीरों में से एक है। प्रीतिश नंदी ने जब तस्वीर देखी तो कहा- 'आपने मुझे एक हेडलाइन दे दी।' उन्होंने उसका नाम रखा- 'ए क्वाइट कमबैक।’
अमिताभ को जब पसंद आई कैंडिड तस्वीरें
'उन दिनों मैं दूर से जूम लेंस से शूट करता था। मैंने दादर के श्रीसाउंड स्टूडियो में उनकी तस्वीरें ली थीं। बच्चन जी हमेशा तस्वीर लेने से पहले पूछते थे, लेकिन एक बार ऐसा नहीं हुआ। रेती बंदर में 'मर्द' की शूटिंग के दौरान सुबह-सुबह मैंने उनकी तस्वीरें ली थीं। ज्यादातर तस्वीरें कैंडिड थीं और दूर से खींची गई थीं। वो तस्वीरें उन्हें पसंद आई थीं।’
विज्ञापन
5 of 7
जैकी श्रॉफ के साथ फाेटोग्राफर प्रदीप चंद्रा
- फोटो : फोटो क्रेडिट- Pradeep Chandra
जैकी श्रॉफ को सब याद है
'जैकी श्रॉफ को मैंने पहली बार सुपर फिल्म मैगजीन के ऑफिस में देखा था, जहां मैं काम करता था। वह बिल्कुल नहीं बदले हैं। उन्हें आज भी हमारा पहला शूट याद है। उस पहले शूट के लिए मैं उनके साथ उनकी तब की मंगेतर आयशा श्रॉफ के नेपियन सी रोड स्थित घर तक गया था, जहां से शूट के लिए कपड़े लिए गए थे।'
विज्ञापन
6 of 7
अभिनेत्री सुचित्रा और विनोद खन्ना की अनदेखी तस्वीरें
- फोटो : फोटो क्रेडिट- Pradeep Chandra
सुचित्रा की आठों तस्वीरें हिल गईं
'मैं बॉम्बे टॉकीज गया था। वहां सुचित्रा सेन देव आनंद के साथ शूटिंग कर रही थीं। मेरे भाई, दिवंगत शिव चंद्रा ने मुझे नया कैमरा गिफ्ट किया था। मैंने सारे आठ फ्रेम खींच दिए। फिर भाटिया स्टूडियो जाकर रोल डेवलप करने और प्रिंट निकालने के लिए दे दिया। जब तस्वीरें देखीं तो मैं बहुत निराश हुआ। सारी तस्वीरें हिली हुई थीं।'
मुमताज और प्रेम चोपड़ा की तस्वीरें
- फोटो : फोटो क्रेडिट- Pradeep Chandra
जब सितारों ने कहा तस्वीर इस्तेमाल मत करना
'मैं उस स्टार का नाम नहीं लेना चाहता। मैंने पीआर वाले से कुछ माला मंगवाई और उसे लटकवाया। मैंने दो हीरो और एक हीरोइन की तस्वीरें खींचीं। फिर एक अभिनेता और लीडिंग लेडी की भी तस्वीर ली।
वह सभी मुझे अच्छी तरह जानते थे। तस्वीर के बाद उस अभिनेता ने मुझसे कहा कि प्रदीप जी प्लीज इसे इस्तेमाल मत करना। इसके बाद अभिनेत्री ने भी मुझसे वही कहा। वह स्टेज की तरफ जा रही थीं। कुछ दूर जाने के बाद वापस मुड़ीं, मुझे बुलाया और कहा कि उम्मीद है आप अपना वादा निभाएंगे। मैंने उनकी बात का मान रखा।'
कौन सी तस्वीर बन जाती है खास?
'कई बार ऐसा हुआ कि किसी पल में कुछ ऐसा दिखाई दिया कि मैंने तस्वीर ले ली। उस वक्त मैंने यह नहीं सोचा था कि यह तस्वीर आगे चलकर इतनी खास हो जाएगी। कई बार आप सिर्फ एक पल कैद करते हैं। बाद में समय उस तस्वीर को एक अलग मतलब दे देता है।'