फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood Interview: मैं कुछ और होने का अभिनय असल जिंदगी में नहीं करता, पार्टियों में जाकर कोई काम नहीं मिलता

Sun, 05 Jan 2025 12:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

Sonu Sood Interview: 51 साल के हो चुके अभिनेता सोनू सूद अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘फतेह’ से निर्देशक भी बन गए हैं। साइबर क्राइम पर बनी ये फिल्म इसी हफ्ते रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
1 of 6
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
51 साल के हो चुके अभिनेता सोनू सूद अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘फतेह’ से निर्देशक भी बन गए हैं। साइबर क्राइम पर बनी ये फिल्म इसी हफ्ते रिलीज हो रही है। सोनू सूद को हिंदी सिनेमा के सबसे चुस्त तंदुरुस्त कलाकारों में माना जाता है, यहां वह बता रहे हैं अपनी खुशहाली के राज।
यह भी पढ़ें-  Controversial Songs: ऑनलाइन ट्रोलिंग से लेकर गंभीर विवादों का सामना कर चुके हैं ये गीत, ‘पुष्पा 2’ भी है शामिल
विज्ञापन

2 of 6
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आप मुंबई की फिल्मी पार्टियों में क्यों नहीं दिखते हैं?
मैं अभिनेता हूं। मेरा काम है कैमरे के आगे एक किरदार को जीने की पूरी कोशिश करना। असल जिंदगी में मै जो हूं, वही रहता हूं। मैं कुछ और दिखने की दूसरों की तरह कोशिश नहीं करता। और, ऐसा करने से आज तक किसी कलाकार का करियर नहीं बना, ये मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं। न मैं दारू पीता हूं। न सिगरेट पीता हूं। तो मैं इन पार्टियों में खुद को बहुत तन्हा महसूस करता हूं।
यह भी पढ़ें- Sky Force Trailer: 'हम भी घुसकर मार सकते हैं', दमदार डायलॉग के साथ रिलीज हुआ 'स्काई फोर्स' का ट्रेलर
विज्ञापन

3 of 6
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लोग कहते हैं कि शरीर सौष्ठव के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है और इसके लिए ही लोग मांसाहार शुरू कर देते हैं?
मैं संपूर्ण शाकाहारी प्राणी हूं, अंडा छोड़कर। हां, ये सही है कि अगर आप पौष्टिक शाकाहारी भोजन करते हैं, वह कई बार बेस्वाद हो सकता है लेकिन भोजन हम शरीर को हृष्ट पुष्ट रखने के लिए खाते हैं, स्वाद लेने के लिए नहीं। मेरे तो घर पर आने वाले लोग कहते हैं कि सोनू, अस्पताल जैसा खाना खाता है। लेकिन, मेहमानों के लिए हमारे घर पर उनकी पसंद और स्वाद का खाना बनता है। हमारे खानसामा बेहतरीन भोजन बनाने में पारंगत हैं।

4 of 6
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिर तो आप शुरू से अच्छे बच्चे ही रहे होंगे, घर पर, स्कूल में कभी खाने को लेकर पंगा नहीं हुआ?
आप सुनकर चौंकेगे लेकिन मैंने आज तक किसी भी खाने को लेकर कोई परेशानी नहीं जताई। जो चीजें खाने के लिए प्रकृति ने बनाई हैं, उनमें दोष निकालने वाले हम कौन होते हैं? दोष निकालने वाले वैसे भी कुछ बना नहीं सकते। वे सब दोष इसलिए निकालते हैं क्योंकि इसी में उनको संतोष मिलता है। हां, खाने को लेकर मेरा एक अनुशासन है। मैं रोटी नहीं खाता हूं। चार साल हो गए मुझे गेहूं की रोटी खाए हुए।
विज्ञापन

5 of 6
'फतेह' के सेट पर सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिर आपका भोजन का कार्यक्रम क्या रहता है दिन भर?
नाश्ते में ऑमलेट, सलाद , एवाकाडो, हल्की कल्हारी गई सब्जियां और पपीता खाता हूं। दोपहर में बस थोड़ा सा दाल चावल खाता हूं। मैं सेहतमंद भोजन पसंद करता हूं। और, खाने के साथ चीटिंग कभी नहीं करता है। मुझे मक्के की रोटी बहुत पसंद  और कभी कभी मैं ये खा लेता हूं। लेकिन, खाने का एक अनुशासन है और इस पर टिके रहना सबसे ज्यादा जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कभी कोई नशे वगैरह की आदत भी नहीं रही?
नहीं, कभी नहीं। नशा जीवन तबाह कर सकता है। मैं शराब तो बिल्कुल भी नहीं पीता। तमाम सारे कलाकारों ने कोशिश की है, कि मैं किसी तरह दारू पीने लग जाऊं, लेकिन नहीं होता मुझसे। सलमान (खान) भाई को बड़ा शौक रहता था मुझे पिलाने का। लगे रहते कि कैसे भी मैं पी लूं। बोलते, कोल्ड ड्रिंक में डालकर ले आ, इसके लिए थोड़ी सी।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें