Dayanand Shetty Interview: सीआईडी से मशहूर हुए अभिनेता दयानंद शेट्टी ने हाल ही में अमर उजाला के साथ शो के नए सीजन पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने शिवाजी साटम और आदित्य श्रीवास्तव के साथ अपनी केमिस्ट्री के बारे में भी बताया।
सीआईडी का नया सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच दस्तक देने वाला है। इस बार फिर से दर्शकों को दया के रूप में दयानंद शेट्टी का पसंदीदा किरदार देखने को मिलेगा। अपने जन्मदिन के मौके पर दयानंद शेट्टी ने अमर उजाला से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने न सिर्फ 'सीआईडी' के नए सीजन के बारे में अपने विचार साझा किए, बल्कि अजय देवगन के साथ काम करने के अनुभव और 'दिलजले' फिल्म को लेकर भी दिलचस्प खुलासा किया।
'सीआईडी' शो एक बार फिर से शुरू हो रहा है। इस नए सीजन में दर्शकों को क्या नया देखने को मिलेगा? कौन से खास बदलाव या नए ट्विस्ट होंगे?
सीआईडी शो 21 वर्षों तक अपने समय से आगे था। अब जब अपराध अधिक हाईटेक हो गए हैं, तो हमें भी अपनी जांच के तरीके में बदलाव लाना पड़ा है। शो का फ्लेवर वही रहेगा, लेकिन अब हम अपराधियों के नए तरीकों के हिसाब से जांच करेंगे।
90 के दशक में जब यह शो शुरू हुआ था, उस समय और आज के टीवी इंडस्ट्री में काम करने के तरीकों में आपने क्या प्रमुख बदलाव महसूस किए हैं?
बहुत बदलाव आया है। पहले लंबे शॉट्स होते थे, लेकिन अब तकनीकी विकास के साथ फिल्मांकन और कहानी कहने के तरीके में काफी बदलाव आया है। अब सब कुछ बहुत ज्यादा आधुनिक हो गया है, जिससे शूटिंग और एपिसोड्स की गति भी तेज हो गई है।
नहीं, यह जानकारी गलत है। मैंने कभी 'दिलजले' में काम नहीं किया और न ही यह फिल्म देखी है। मैंने भी इंटरनेट पर इसके बारे में पढ़ा है। मेरी पहली फिल्म 'जॉनी गद्दार' थी, जिसमें मैंने 'सीआईडी' के दौरान काम किया था।
आपने 'सिंघम रिटर्न्स' और 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन के साथ काम किया। उनके साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?
अजय देवगन के साथ काम करने का बहुत अच्छा अनुभव रहा। क्राफ्ट के प्रति समझ और समर्पण ने उन्हें बड़ा स्टार बनाया है। 'सिंघम' फ्रेंचाइजी में काम मिलने का श्रेय 'सीआईडी' को जाता है, क्योंकि मेरे किरदार की लोकप्रियता के कारण ही मुझे ये फिल्में मिलीं।
विज्ञापन
6 of 9
सिंघम अगेन
- फोटो : यूट्यूब
'सिंघम अगेन' में करीना कपूर का 'दया दरवाजा तोड़' डायलॉग बहुत लोकप्रिय हुआ। क्या आपको इस डायलॉग की वजह से फिल्म में कास्ट किया गया था?
'दया दरवाजा तोड़' एक साधारण सी लाइन थी, लेकिन यह बहुत लोकप्रिय हो गई। फिल्म में यह लाइन रोहित शेट्टी की सोच का नतीजा थी। 'सिंघम रिटर्न्स' में अजय देवगन ने यह लाइन बोली थी और 'सिंघम अगेन' में करीना कपूर ने। रोहित शेट्टी का दृढ़ विश्वास था कि इस लाइन पर लोग तालियां बजाएंगे।
'सीआईडी' पर सोशल मीडिया पर अक्सर मीम्स बनते हैं। आप इस पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं? क्या कोई खास मीम है जो आपको बहुत पसंद आया हो?
मीम्स तो बहुत से हैं। लोग सीआईडी के वीडियो पर डब करके मीम्स बनाते हैं और यह दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय हो गए हैं। मुझे अच्छा लगता है कि लोग इस शो को इतना पसंद करते हैं और इस शो के जरिए वे अपनी यादों को ताजा करते हैं। बहुत से लोग हमसे मिलते हैं और अपने शानदार बचपन के लिए हमें धन्यवाद देते हैं। लोगों को हंसी से भरे ये मीम्स अच्छे लगते हैं और हमें भी यह देखकर अच्छा लगता है कि लोगों में यह शो कितना ज्यादा लोकप्रिय है।
8 of 9
शिवाजी साटम और आदित्य श्रीवास्तव के साथ दयानंद शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
शिवाजी साटम और आदित्य श्रीवास्तव के साथ आपकी केमिस्ट्री कैसी है? क्या आप तीनों शूटिंग के बाद भी एक-दूसरे से मिलते रहते हैं?
हमारा रिश्ता बहुत मजबूत है। छह साल हमारा शो ऑफ एयर था, लेकिन हम लोग लगातार मिलते जुलते रहते थे। हमने 'सीआईडी' के बाद 'सीआईएफ' नाम का शो भी किया था। उसमें शिवा जी सर तो नहीं थे, लेकिन आदित्य सर, फ्रेडी सर और 'सीआईडी' की टीम के बाकी लोग थे। इसके अलावा हमने साथ में काफी विज्ञापन भी किए। हम एक-दूसरे को परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं। शिवाजी सर को हम बड़े भाई की तरह मानते हैं और आदित्य सर भी मेरे बड़े भाई की तरह हैं। सेट पर हम सभी एक-दूसरे को बहुत इज्जत देते हैं।