वीर हिरानी और अरशद वारसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@arshad_warsi
राजू की स्क्रिप्ट एक्साइटमेंट पैदा करती है
राजकुमार हिरानी के साथ दोबारा काम करने को लेकर अरशद वारसी ने कहा कि उनके साथ हर प्रोजेक्ट अपने आप में खास होता है। वह कहते हैं, ‘जब भी राजू (राजकुमार हिरानी) का फोन आता है और स्क्रिप्ट की बात होती है, इसके बाद एक अलग तरह की उत्सुकता पैदा हो जाती है। मुझे पहले से पता होता है कि कुछ बहुत अच्छा सुनने को मिलेगा। इस बार ‘पेड्रो एंड प्रीतम’ की कहानी सुनकर लगा कि यह सिर्फ मनोरंजन नहीं है। डिजिटल फ्रॉड आज बहुत हो रहा है, ऐसे में लोगों तक इसकी बात पहुंचनी चाहिए।’
अरशद वारसी आगे कहते हैं, ‘मैं कई बार सोचता हूं कि डिजिटल फ्रॉड जैसे सब्जेक्ट पर कुछ होना चाहिए। यह चीज बहुत खतरनाक होती जा रही है। अगर अभी ध्यान नहीं दिया गया तो आगे और मुश्किलें बढ़ जाएंगी। ऊपर से राजू की लिखावट और उनकी सोच, मुझे सच में बहुत पसंद आई। साथ ही गोवा में शूटिंग होनी थी, फिर मना करने की वजह ही क्या थी (हंसते हुए)।’