फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suneel Darshan: '29 साल हो गए, लेकिन सनी देओल ने अब तक पैसे नहीं लौटाए', कोर्ट केस पर छलका सुनील दर्शन का दर्द

सार

Suneel Darshan Exclusive Interview: निर्देशक सुनील दर्शन और सनी देओल के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर वर्षों से कानूनी विवाद चल रहा है। हाल ही में अमर उजाला के साथ बातचीत में निर्देशक ने कई चौंकाने वाली बातें साझा की हैं। जानिए
विज्ञापन
सुनील दर्शन-सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की चमक के पीछे कई बार ऐसे रिश्ते छिपे होते हैं जो समय के साथ टूट जाते हैं। कभी दोस्ती से शुरू हुआ साथ, कानूनी लड़ाई में बदल जाता है। फिल्म निर्देशक सुनील दर्शन और अभिनेता सांसद सनी देओल के बीच का विवाद ऐसा ही एक किस्सा है, जो 29 साल से चला आ रहा है। इस मामले पर निर्देशक सुनील दर्शन ने अमर उजाला से खास बातचीत में अपना दर्द साझा किया।

विज्ञापन

सनी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'सनी देओल के साथ मेरा रिश्ता बहुत पुराना है'
सुनील दर्शन बताते हैं, 'सनी देओल के साथ मेरा रिश्ता बहुत पुराना है। हमारी पहली फिल्म 'अजय'  थी, लेकिन उससे पहले भी मेरा उनसे गहरा जुड़ाव रहा था। शायद अब वो उसे भूल चुके हैं, क्योंकि उनकी याददाश्त थोड़ी कमजोर रही है'।

सुनील दर्शन - फोटो : इंस्टाग्राम
'जब मैंने उन्हें 'इम्तेहान' में लिया, वे सबसे बड़े स्टार नहीं थे'
वो आगे कहते हैं, 'जब मैंने उन्हें 'इम्तेहान' फिल्म में कास्ट किया, तब वे इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार नहीं थे, जबकि मेरे पास उस समय कई बड़े नाम थे। हमारी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी बहुत मजबूत थी, हमने लगभग 500 फिल्में डिस्ट्रीब्यूट की थीं। फिर भी मैंने सनी को इसलिए चुना, क्योंकि उनमें गरिमा थी, ठहराव था और एक ऐसी काबिलियत थी ,जिसे सही दिशा मिलती तो और भी बेहतर होता'।

सुनील दर्शन - फोटो : इंस्टाग्राम
'हमने 10 साल में सिर्फ तीन फिल्में कीं'
सुनील दर्शन बताते हैं कि उन्होंने सनी देओल के साथ मिलकर 10 वर्षों में तीन फिल्में बनाईं। लेकिन तीसरी फिल्म के बाद उन्हें लगा कि अब इस रिश्ते को आगे बढ़ाना ठीक नहीं होगा।

सुनील दर्शन - फोटो : इंस्टाग्राम
'उन्होंने मुझसे मदद मांगी और वो मेरे लिए जाल बन गई'
उसी समय, सनी और उनके परिवार को पैसों की जरूरत पड़ी। सुनील कहते हैं, 'उन्होंने मुझसे मदद मांगी और मैंने भरोसे से मदद की। लेकिन वह मदद मेरे लिए एक जाल बन गई। मैंने जो दिया, वो कभी लौटाया नहीं गया। 29 साल हो गए, कोर्ट का फैसला मेरे पक्ष में आया, लेकिन कोर्ट में सिर्फ तारीख पर तारीख मिलती है, इंसाफ नहीं।
 
'कोर्ट ने फिल्म करने को कहा, लेकिन उन्होंने वक्त ही नहीं दिया'
कोर्ट ने आदेश दिया कि सनी देओल को सुनील के साथ एक फिल्म करनी होगी। स्क्रिप्ट तीन महीने में मंजूर करनी थी और फिल्म की शूटिंग आठ महीने में पूरी करनी थी।

सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
'मैंने सोचा, चलो रिश्ते को फिर से एक मौका देते हैं'
सुनील कहते हैं, 'मैंने सोचा कि चलो, फिर से एक मौका देते हैं। कहानी सुनाई, उन्हें पसंद भी आई। राइटर से बातचीत हुई। सब तय हो गया, लेकिन फिर महीनों तक कोई डेट नहीं दी गई। जब मैंने वकील से पूछा, तब पता चला कि ग्यारह महीने बीत गए हैं और कुछ भी आगे नहीं बढ़ा'।

'मैंने सिर्फ सब्जेक्ट अप्रूव किया था, डायलॉग्स नहीं'
जब कानूनी नोटिस भेजा गया, तो सनी देओल की तरफ से जवाब आया - 'मैंने सिर्फ सब्जेक्ट मंजूर किया था, डायलॉग्स नहीं'। इस पर सुनील कहते हैं, 'हर कोई जानता है कि स्क्रिप्ट की मंजूरी में डायलॉग लाइन बाय लाइन नहीं भेजे जाते, सिर्फ कहानी और विषय को मंजूरी दी जाती है। ये सिर्फ बहाने थे और उनके इरादे साफ नहीं थे'।

'कई और प्रोड्यूसर्स के साथ भी ऐसा हुआ, लेकिन कोई बोला नहीं'
वो आगे कहते हैं, 'ऐसा सिर्फ मेरे साथ नहीं हुआ। कई और प्रोड्यूसर्स को भी यही अनुभव हुआ है। लेकिन किसी ने बोलने की हिम्मत नहीं की। फिर एक दिन 'गदर' जैसी हिट फिल्म आ जाती है और सब पुराने घाव भूल जाते हैं। लोग सिर्फ हिट देखते हैं, पर पीछे की सच्चाई कोई नहीं देखता'।
विज्ञापन

सुनील दर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
'इतना सब होने के बाद भी उन्हें बड़ा मंच मिलता रहा'
आखिर में सुनील दर्शन कहते हैं, 'विडंबना ये रही कि इतने सब कुछ होने के बावजूद, उन्हें बड़े मंच मिलते रहे, पार्टी ने उन्हें टिकट भी दिया, वे सांसद भी बने। ये सिस्टम का दुर्भाग्य है कि कई बार सच्चाई और अनुभव पीछे छूट जाते हैं और दिखावा आगे आ जाता है। लेकिन हम चलते रहते हैं। मैंने झुकना नहीं सीखा, चाहे सामने वाला कितना भी बड़ा नाम क्यों न हो'। बता दें, सुनील दर्शन एक बार फिर निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। उनकी अगली फिल्म 'अंदाज 2' जल्द रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें