बॉलीवुड सितारों के लाखों-करोड़ों चाहने वाले होते हैं। अपने चेहते सितारों को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की भीड़ लगी रहती है। कई फैंस तो केवल फिल्मों में अपने पसंदीदा सितारे को ही देखने के लिए ही जाते हैं। ऐसे में अब कई बड़े सितारे फिल्मों में छोटे किरदार भी करते हुए दिखाई देते हैं। उनके एक छोटे किरदार से फिल्म को काफी फायदा मिलता है। इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने स्क्रीन पर कम समय पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। अपने छोटे किरदार से इन सितारों ने सिनेमाघरों में दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। आज हम उन्हीं सितारों के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने कुछ देर के किरदार से पर्दे पर छा गए हैं...