सोशल मीडिया के जमाने में आज कल हर एक चीज ऑनलाइन हो गई है। इंटरनेट और तकनीक के इस समय में लोगों को कई सारी चीजों के ऑनलाइन फायदे मिलते हैं तो कई नुकसान भी झेलने पड़ रहे हैं। दरअसल, हम आए दिन ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों के बारे में खबरों में पढ़ते और सुनते रहते हैं। कई बार ऑनलाइन ऑफर और सामान खरीदने के चलते लोगों का भारी नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं, इस ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार सिर्फ आम लोग ही नहीं, बॉलीवुड के सितारे भी इसकी बलि चढ़ चुके हैं। दरअसल, बॉलीवुड के तमाम ऐसे सितारे हैं, जिनके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हो चुकी है।