फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas Celebration: सितारों ने कुछ इस अंदाज में मनाया क्रिसमस, सुहाना से लेकर अवनीत तक का दिखा अलग अंदाज

Wed, 25 Dec 2024 06:16 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Christmas Celebration: क्रिसमस के अवसर पर बॉलीवुड के सितारों ने अपने फैंस को शुभकामनाएं दी। इन सितारों ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा की।
 
विज्ञापन
1 of 7
क्रिसमस पर इन हंसिनाओं ने दी शुभकामनाएं - फोटो : इंस्टाग्राम
विश्व भर में आज क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को उपहार और शुभकामनाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड जगत पर भी क्रिसमस का रंग पूरी तरह से चढ़ा है। सितारे अपने प्रशंसकों और करीबियों को बधाई दे रहे हैं। इन सितारों ने क्रिसमस के अवसर पर इंस्टाग्राम का सहारा लिया और क्रिसमस से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते हुए प्रशंसकों के लिए इसे और भी खास बनाया। आइए जानते हैं किन-किन बॉलीवुड स्टार्स ने क्रिसमस पर शुभकामनाएं दी।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
सुहाना खान और भूमि पेडनेकर
अभिनेत्री सुहाना खान ने क्रिसमस के मौके पर इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह क्रिसमस का विशेष उपहार लेते हुए दिखाई पड़ रही हैं। वहीं, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने क्रिसमस की स्पेशल डिश बनाने की रेसिपी बताई। एक अन्य पोस्ट में वह क्रिसमस ट्री के पास खड़ी हैं। 


 
विज्ञापन

3 of 7
सोहा अली खान और शरवरी वाघ - फोटो : इंस्टाग्राम
शरवरी वाघ और सोहा अली खान
अभिनेत्री शरवरी वाघ ने अपने जंगल सफारी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “वाघ परिवार की ओर से क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं!!” वहीं, सोहा अली खान ने अपने परिवार के साथ प्यारी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “यह साल का सबसे शानदार समय है! हमारी तरफ से आपकी तरफ से क्रिसमस की शुभकामनाएं।”




4 of 7
रसिका दुग्गल और राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम
रसिका दुग्गल और पत्रलेखा
अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने क्रिसमस ट्री के साथ अपनी मनमोहक तस्वीरें साझा की और प्रशंसकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, “धीरज रखो! सांता को सब पता चल जाएगा।” राजकुमार राव और पत्रलेखा ने भी क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।




विज्ञापन

5 of 7
मिथिला पालकर और अलाया एफ - फोटो : इंस्टाग्राम
मिथिला पालकर और अलाया एफ
अभिनेत्री मिथिला पालकर पूरी तरह से क्रिसमस के रंग में रंगी आईं। अभिनेत्री क्रिसमस का लुत्फ उठाती नजर आईं। वहीं, अभिनेत्री अलाया एफ ने क्रिसमस के लिए गुलाबी थीम चुना और तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, “बुधवार को तो क्रिसमस भी गुलाबी होता है।”




विज्ञापन

6 of 7
डायना पेंटी और बिपाशा बसु - फोटो : इंस्टाग्राम
डायना पेंटी और बिपाशा बसु
अभिनेत्री डायना पेंटी ने क्रिसमस से पहले अपनी शानदार तस्वीरें शेयर की। उनके बैकग्राउंड में क्रिसमस ट्री नजर आ रहा है। वह अपने पेट डॉग के साथ प्यार जताते भी दिखीं। अभिनेत्री बिपाशा बसु अपने परिवार के साथ क्रिसमस मनाते हुए नजर आईं।




विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अवनीत कौर और माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम
अवनीत कौर और माधुरी दीक्षित
अभिनेत्री अवनीत कौर ने क्रिसमस पर अपनी तस्वीरें पोस्ट की। फैंस को विश करते हुए उन्होंने पूछा, “क्रिसमस के मौसम में आपको सबसे ज्यादा क्या खाना पसंद है?” वहीं, धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें