फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebrity Marriage: सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद हुईं जहीर इकबाल की, ये जोड़ियां भी कर सकती हैं 2024 में शादी!

Mon, 24 Jun 2024 12:43 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आज यानी 23 जून को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस साल कई और बॉलीवुड सेलेब्स हैं, जो शादी कर सकते हैं। कई ऐसे सितारें हैं, जिन्हें कई बार सोशल मीडिया पर एक साथ देखा जा चुका है और कई बार उनकी डेटिंग की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। हो सकता है कि ये कपल्स भी इस साल शादी कर लें। ये सितारे पिछले काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आइए जानते है कि कौन से सेलेब्स सोनाक्षी के बाद इस साल शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
ये जोड़ियां भी कर सकती हैं 2024 में शादी! - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आज यानी 23 जून को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस साल कई और बॉलीवुड सेलेब्स हैं, जो शादी कर सकते हैं। कई ऐसे सितारें हैं, जिन्हें कई बार सोशल मीडिया पर एक साथ देखा जा चुका है और कई बार उनकी डेटिंग की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। हो सकता है कि ये कपल्स भी इस साल शादी कर लें। ये सितारे पिछले काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आइए जानते है कि कौन से सेलेब्स सोनाक्षी के बाद इस साल शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी कर ली है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब मुंबई के दादर में शिल्पा शेट्टी के रेस्ट्रॉन्ट बैस्टियन में रिसेप्शन की पार्टी हो रही है। सोनाक्षी और जहीर का रिसेप्शन पार्टी का लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर ने रजिस्टर्ड शादी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके रिस्पेशन में करीब एक हजार गेस्ट शामिल हुए। कपल के दोस्तों में शुमार हनी सिंह, रवीना टंडन, हुमा कुरैशी और काजोल के अलावा तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने पार्टी में शिरकत की। शादी के बाद सोनाक्षी को लाल साड़ी और सिंदूर लगाए देखा गया। पूरे सोशल मीडिया में सोनाक्षी-जहीर का लुक वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा एक-दूजे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और अभिनेता विजय वर्मा ने कुछ दिनों पहले ही अपना रिश्ता कंफर्म किया है। ऐसे में दोनों की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा इस साल शादी कर सकते हैं।
 

4 of 6
सुजैन खान-अर्सलान गोनी - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ शादी कर सकती हैं। इन दोनों को अक्सर एक साथ देखा जा चुका है। हो सकता है कि सुजैन भी इस साल शादी कर लें। 
 
विज्ञापन

5 of 6
अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम@aditiraohydari
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ गुपचुप सगाई कर चुके हैं। इसके बाद हीरामंडी अभिनेत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात का खुलासा भी किया कि उन्होंने सिद्धार्थ के साथ सगाई कर ली है। बता दें कि अदिति राव हैदरी पिछले काफी समय से तमिल स्टार सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं। हालांकि, दोनों शादी कब कर रहे हैं इस बात की ऑफिशियल अनाउंसमेंट उन्होंने अभी तक नहीं की है। हो सकता है कि ये कपल इस साल शादी के बंधन में बंध जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अली गोनी-जैस्मिन भसीन - फोटो : सोशल मीडिया
अली गोनी और जैस्मिन भसीन की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है। जैस्मिन और अली टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। फैंस भी जानने के लिए यह बेताब रहते है कि ये दोनों कब शादी करेंगे। दोनों को एक साथ अक्सर सोशल जगहों पर एक साथ देखा जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हो सकता है कि आने वाले दिनों में ये दोनों भी जल्द ही शादी कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें