देश में पिछले कुछ समय में वेडिंग डेस्टिनेशन का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है। बदलते समय के साथ भारतीय सेलेब्स अपने घर से दूर किसी सुंदर शहर की आलीशान जगह पर शादी करना पसंद कर रहे हैं। इन्हीं में से एक साउथ एक्टर वरुण तेज भी हैं। अभिनेता जल्द ही लावण्या त्रिपाठी से शादी करने जा रहे हैं। यह शादी इटली में होगी। ऐसे में आज हम आपको उन हस्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो वरुण से पहले इटली में शादी कर चुके हैं।