फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2023: कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे अनजान भारतीय चेहरे, कोई कंटेंट राइटर तो कोई सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर

Sun, 28 May 2023 10:18 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कान फिल्म फेस्टिवल - फोटो : सोशल मीडिया

पूरी दुनिया में कान फेस्टिवल की धूम मची हुई है। इस फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। दुनियाभर की कई मशहूर हस्तियां कान के रेड कार्पेट पर चलकर अपने हुस्न का जादू बिखेरते हैं। इस फेस्टिवल की शुरुआत 16 मई को हो गया था। भारत से मानुषी छिल्लर और अनुष्का शर्मा जैसे सितारे भी इस फेस्टिवल का हिस्सा बने हैं। इस फिल्म फेस्टिवल में भारत के कई अंजान चेहरों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है, जिन्हें बहुत कम ही लोग जानते हैं। तो चलिए जानते हैं वह कौन सी हस्तियां थी, जिन्होंने रेड कार्पेट पर चलकर भारत की शान बढ़ाई थी।

विज्ञापन

2 of 6
निहारिका एनएम - फोटो : social media

निहारिका एनएम
डिजिटल कंटेंट क्रिएटर निहारिका एनएम आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। निहारिका ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए कान में 'यूथ आइकन-एंटरटेनमेंट ऑफ द इयर 2022' का खिताब हासिल किया है। उन्हें इसकी ट्रॉफी 'वर्ल्ड इंफ्लूएंसर एंड ब्लॉगर्स अवॉर्ड्स' इवेंट के दौरान दी गई। फैंस भी उनकी इस सफलता से काफी खुश हैं।

विज्ञापन

3 of 6
डॉली - फोटो : social media

डॉली
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर डॉली भी कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी थीं।डॉली ने फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम की जीनत अमान की पोशाक से प्रेरित ड्रेस पहनी। इसमें कोनिकल ब्लाउज के साथ आइवरी सारोंग-स्कर्ट शामिल थी। डॉल जैसी पोशाक में डॉली ने अपने लुक से जबरदस्त तारीफ बटोरी थी। फैंस ने भी उन्हें उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें खूब शुभकामनाएं दी थी।

4 of 6
कुशा कपिला - फोटो : social media

कुशा कपिला
कुशा कपिला स्टैंड अप कॉमेडी के लिए काफी पॉपुलर हैं। यही नहीं, कुशा सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखती हैं। कुशा ने कान में अपना डेब्यू कर अपने फैंस को भी खुश कर दिया। रेड कार्पेट पर चल रहीं कुशा से किसी की नजर नहीं हटी। अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए कुशा ने ब्लैक कलर के ऑफ शोल्डर गाउन को वियर किया था।

विज्ञापन

5 of 6
अमन गुप्ता - फोटो : social media

अमन गुप्ता
शार्क टैंक इंडिया के सदस्य अमन गुप्ता भी अपने कान डेब्यू के लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अमन बोट के संस्थापक भी हैं। वह भारत के पहले बिजनेसमैन हैं, जिन्होंने रेड कार्पेट पर वॉक किया था। अमन गुप्ता की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अमन की इस उपलब्धि से उनके फैंस भी काफी खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणवीर अलहाबादिया - फोटो : social media

रणवीर अलहाबादिया
रणवीर अलहाबादिया सोशल मीडिया का जाना माना चेहरा हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज आए दिन वायरल होते रहते हैं। फैंस उनको इतना पसंद करते हैं कि उनकी वीडियोज ट्रेंडिंग लिस्ट का हिस्सा बनी रहती हैं। आपको बता दें कि रणवीर अलहाबादिया कान के रेड कार्पेट का भी हिस्सा बने हैं और इस फेस्टिवल में अपनी धूम मचा चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें