बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड फिल्मों की जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। जहां मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 'सैयारा' ने दूसरे वीकएंड में भी दर्शकों का भरपूर प्यार बटोरते हुए कलेक्शन के नए रिकॉर्ड बनाए हैं, वहीं दूसरी ओर 'हरि हर वीर मल्लु', 'फैंटास्टिक 4' और एनिमेशन फिल्म 'महावतार नरसिम्ह' भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही हैं। सोमवार के आंकड़ों से साफ है कि फिल्मों की कमाई में उतार-चढ़ाव तो है, लेकिन दर्शकों का उत्साह बरकरार है।