विदामुयार्ची
- फोटो : एक्स: @LycaProductions
विदामुयार्ची
साउथ सुपरस्टार अजित की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'विदामुयार्ची' आखिरकार 6 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। पहले दिन ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की। इस फिल्म में अजित के साथ तृषा कृष्णन, अर्जुन सरजा और रेजिना कैसेंड्रा भी हैं। गुरुवार को पहले दिन विदामुयार्ची ने 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़ रुपये है। वहीं अब पहले वीकएंड पर फिल्म की कमाई में और उछाल आने की उम्मीद है। पहले दिन ही यह फिल्म अन्य फिल्मों पर भारी पड़ गई।