फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: धड़ाम गिरी 'बंदा सिंह चौधरी', 'जिगरा'-'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की थम रहीं सांसे

Thu, 31 Oct 2024 11:49 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कई फिल्में अब भी कमाई के मामले में संघर्ष कर रही हैं। चलिए जानते हैं कि बुधवार को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की।
विज्ञापन
1 of 6
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो और जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम
सिनेमाघरों में कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लगी हुई हैं। वहीं, कई फिल्में कतार में हैं, जो कल रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में अब वर्तमान में सिनेमाघरों में लगी फिल्मों की हालत खस्ता है, जो दर्शकों के लिए तरस रही हैं। ऐसे में अब साफ है कि नई फिल्मों के आने के बाद पुरानी फिल्मों का बस्ता बंध जाएगा। हालांकि, कई फिल्में अब भी कमाई के मामले में संघर्ष कर रही हैं। चलिए जानते हैं कि बुधवार को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की।
विज्ञापन

2 of 6
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
जिगरा
आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पस्त हुई है। फिल्म की कमाई ओपनिंग डे पर ही निराशाजनक रही थी। 'जिगरा' ने अपनी रिलीज के पहले सप्ताह में 22.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, इसने दूसरे सप्ताह में 6.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में चल रही है। कमाई के आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो इसने 15वें दिन 40 लाख, 16वें दिन 65 लाख और 17वें दिन 65 लाख रुपये, 18वें और 19वें दिन 25 लाख रुपये कमाए। 20वें फिल्म ने 21 लाख रुपये कमाए, जिसके बाद अब इसकी कुल कमाई 31.71 करोड़ रुपये हो चुकी है।
विज्ञापन

3 of 6
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो'
राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने भी 'जिगरा' के साथ ही सिनेमाघरों में दस्तक दी। मूवी में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फ्रेश जोड़ी देखने को मिली। हालांकि, रिलीज के साथ ही यह फुस्सी साबित हुई। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने पहले सप्ताह में 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते इसने 10.15 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े। फिल्म ने तीसरे सप्ताह में प्रवेश करते हुए 15वें दिन 65 लाख रुपये, 16वें दिन 1.2 करोड़ रुपये की कमाई की। 17वें दिन वीकएंड पर उछाल के साथ फिल्म ने 1.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सोमवार यानी 18वें और 19वें दिन फिल्म का कलेक्शन 45 लाख रुपये रहा। 20वें दिन फिल्म ने 40 लाख रुपये की कमाई की। ऐसे में अब इसकी कुल कमाई 41.50 करोड़ रुपये हो चुकी है।

4 of 6
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'देवरा पार्ट वन'
जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर की 'देवरा पार्ट वन' रिलीज के चौथे हफ्ते में चल रही है। हालांकि, 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे निर्माताओं की चिंता बढ़ना लाजमी है। कोरताला शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 32वें दिन 45 लाख रुपये और 33वें दिन 40 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके बाद अब इसकी कुल कमाई 291.20 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन

5 of 6
वेट्टैयन - फोटो : इंस्टाग्राम@LycaProductions
'वेट्टैयन'
रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'वेट्टैयन' की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पहले दिन फिल्म ने 31.7 करोड़ रुपये कमा कर अपना खाता खोला था। टीजे ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले सप्ताह में 122.15 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे हफ्ते इसने महज 19.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे हफ्ते में चल रही इस फिल्म ने 16वें दिन 80 लाख, 17वें दिन 1.3 करोड़, 18वें दिन 1.25 करोड़ रुपये, 19वें और 20वें दिन 50 लाख रुपये कमाए। 21वें दिन भी 50 लाख रुपये जुटाए। ऐसे में अब इसकी कुल कमाई 146.25 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बंदा सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बंदा सिंह चौधरी
अरशद वारसी की फिल्म 'बंदा सिंह चौधरी' पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिर गई। यह छह दिनों में ही फिल्म को फ्लॉप का टैग मिल चुका है। फिल्म ने पहले दिन 17 लाख रुपये पर खाता खोला। दूसरे दिन इसने 40 लाख रुपये, तीसरे दिन 28 लाख रुपये, चौथे दिन छह लाख रुपये, पांचवें दिन सात लाख रुपये और छठे दिन छह लाख रुपये कमाए। ऐसे में अब इसका कुल कलेक्शन 1.04 करोड़ रुपये हो चुका है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें