तेरे इश्क में टीजर
- फोटो : YoutubeTseries
तेरे इश्क में
धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वीकेंड पर शानदार कमाई करने के बाद अब फिल्म के पहले सोमवार का भी कलेक्शन सामने आ गया है। सैकनिल्क के मुताबिक, ‘तेरे इश्क में’ ने अपने पहले सोमवार को 8.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इससे पहले रविवार को फिल्म ने 19 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस तरह से शुरुआती चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 60.25 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।