फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: ‘सिकंदर’ का हाल बेहाल, 100 करोड़ी हुई ‘एल 2 एम्पुरान’; जानिए 600 करोड़ से कितनी दूर छावा

Wed, 09 Apr 2025 08:15 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर मोहनलाल की ‘एल 2 एम्पुरान’ ने 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। वहीं, सिकंदर की कमाई में लगातार गिरावट जारी है। विक्की कौशल की ‘छावा’ 600 करोड़ के कारोबार से अब बस चंद लाख की दूरी पर है।
 
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
मार्च महीने के आखिर में बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी बजट की फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। एक सलमान खान की ‘सिकंदर’ और दूसरी मोहनलाल की ‘एल 2 एम्पुरान।’ दोनों ही फिल्मों को 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। ‘सिकंदर’ ने जहां रिलीज के आठवें दिन यह आंकड़ा छुआ वहीं, ‘एल 2 एम्पुरान’ ने इसे 13वें दिन हासिल किया। दूसरी ओर ‘छावा’ धीमी गति के साथ 600 करोड़ का आंकड़ा छूने के लिए आगे बढ़ रही है। आइए जानते हैं मंगलवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिकंदर
सलमान खान की ‘सिकंदर’ से फैंस को काफी उम्मीद थी। ईद पर रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ शुरुआत की। दूसरे दिन फिल्म ने 29 करोड़ रुपये और तीसरे दिन फिल्म सीधे 19.5 करोड़ रुपये के कलेक्शन पर आ गई। इसके बाद लगातार इसकी कमाई में गिरावट जारी है। फिल्म ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस से 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन

3 of 5
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘सिकंदर’ का कुल कलेक्शन
‘सिकंदर’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस से 105.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म के बजट की बात करें तो यह 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगदास ने किया है।

4 of 5
एल 2 एम्पुरान - फोटो : इंस्टाग्राम-@therealprithvi
100 करोड़ के क्लब में शामिल ‘एल 2 एम्पुरान’
पृथ्वीराज सुकुमारन और मोहनलाल की फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ भी एक बड़े बजट में बनी फिल्म है। यह सुकुमारन और मोहनलाल की ‘लूसिफर’ का सीक्वल है। फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन 100 करोड़ के क्लब में प्रवेश कर लिया। मंगलवार को फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई 101.15 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म के बजट की बात करें तो यह 180 करोड़ रुपये के बजट में बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'छावा' के एक दृश्य में विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
600 करोड़ के बेहद करीब ‘छावा’
विक्की कौशल की ‘छावा’ 600 करोड़ रुपये के कलेक्शन के बेहद करीब पहुंच चुकी है। फिल्म ने अब तक कुल 599.15 कलेक्शन किया है। फिल्म महज 85 लाख की दूरी पर है। अब देखना है कि यह कलेक्शन फिल्म कितने दिनों में पूरा करती है। मंगलवार को इसने बॉक्स ऑफिस से 35 लाख रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें