महावतार नरसिम्ह
- फोटो : सोशल मीडिया
महावतार नरसिम्ह
‘केजीएफ’, ‘कांतारा’ और ‘सालार’ जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले होम्बले फिल्म्स अब नई फिल्म लेकर आए हैं ‘महावतार नरसिम्ह’। ये एक माइथोलॉजिकल एनिमेटेड फिल्म है। फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज था। अब फिल्म की पहले दिन की कमाई भी सामने आ गई है। पहले दिन फिल्म ने भारत में 2.01 करोड़ रुपए के साथ धीमा शुरुआत की है। सबसे ज्यादा कमाई फिल्म के हिंदी वर्जन ने की है। फिल्म ने हिंदी में 1.51 करोड़ रुपए की कमाई की है। जबकि कन्नड़ में 7 लाख, तेलुगु में 38 लाख, तमिल में 2 लाख और मलयालम में 3 लाख रुपए की कमाई की है।