They Call Him OG VS Jolly LLB 3 Box Office: जब से सिनेमाघरों में 'कांतारा चैप्टर 1' रिलीज हुई है, तब से बाकी फिल्मों का कलेक्शन घटा है। आइए जानते हैं 'दे कॉल हिम ओजी' और 'जॉली एलएलबी 3' ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?
इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्मों के साथ 'दे कॉल हिम ओजी' और 'जॉली एलएलबी 3' चल रही है। पहले यह फिल्में अच्छी कमाई कर रही थीं लेकिन 'कांतारा चैप्टर 1' के रिलीज होते ही इन फिल्मों की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं शुक्रवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
दे कॉल हिम ओजी
- फोटो : एक्स
दे कॉल हिम ओजी
पवन कल्याण की अदाकारी वाली फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 63.75 करोड़ रुपये से खाता खोला। पहले हफ्ते में इसने 169.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। आज खबर लिखे जाने तक फिल्म की कमाई 3.74 करोड़ रुपये हुई है। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक कुल 173.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
दर्शकों को पसंद आई कहानी
पवन कल्याण के अलावा फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' में इमरान हाशमी, प्रियंका अरुल मोहन, श्रिया रेड्डी, प्रकाश राज, अर्जुन दास ने अहम रोल निभाए हैं। इमरान हाशमी ने इस फिल्म से साउथ सिनेमा में डेब्यू किया है। इस फिल्म में जहां दर्शकों को पवन कल्याण का एक्शन पसंद आया है वहीं इमरान हाश्मी विलेन के रोल में खूब जमे हैं। दर्शकों को इसकी कहानी पसंद आ रही है।
4 of 5
जॉली एलएलबी 3
- फोटो : एक्स
जॉली एलएलबी 3
कोर्ट रूम ड्रामा 'जॉली एलएलबी 3' 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन फिल्म ने 12.5 करोड़ रुपये से खाता खोला था। पहले हफ्ते में इसकी की कमाई 74 करोड़ रुपये रही थी। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शुक्रवार को इसने महज 76 लाख रुपये का कारोबार किया है। इस तरह से फिल्म की कमाई 103.76 करोड़ रुपये हो गई है। कह सकते हैं कि 'कांतारा चैप्टर 1' की रिलीज के बाद इस फिल्म की कमाई घटी है।
फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव ने अभिनय किया है। फिल्म में कॉमेडी का तड़का भी है। इसमें किसानों की कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म 'जॉली एलएलबी' का तीसरा हिस्सा है। इसका दूसरा हिस्सा 'जॉली एलएलबी 2' है।