बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड फिल्मों के लिए ये हफ्ता मिला-जुला रहा। कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ी, तो कुछ की कमाई में गिरावट साफ नजर आई। काजोल की फिल्म 'मां' और ब्रैड पिट की 'एफ 1' ने जहां अपनी पकड़ मजबूत की, वहीं 'कन्नप्पा' और 'कुबेर' की चमक फीकी पड़ती दिखी। आइए डालते हैं नजर इस हफ्ते की कमाई के आंकड़ों पर।